Gufi Paintal Death: ‘शकुनी मामा’ का हुआ निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम, 4 बजे होगा गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जून 2023, 3:08 अपराह्न

Gufi Paintal passed away: महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर एक्टरों में से एक गूफी पेंटल का आज निधन हो गया। 5 जून 2023 को उन्होंने 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। गूफी पेंटल के निधन से एक बार फिर इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। हर कोई अपने अंदाज में उनकी यादों को साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। बता दे गूफी पेंटल की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। कुछ दिन पहले ही उन्हें ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली।

लंबी बीमारी के बाद गूफी पेंटल का निधन

जानकारी के मुताबिक गूफी पेंटल उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें दिल और किडनी की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की एक पूरी टीम उनकी देखरेख कर रही थी। बीते कुठ दिनों से जिंदगी और मौत की जंग को लड़ते हुए आज वह इसे हार गए और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। गूफी पेंटल के चले जाने से परिवार और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

शाम 4 बजे होगा गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार

गूफी पेंटल ने महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाते हुए देश के हर घर में अपनी पहचान बनाई थी। इस यादगार रोल के लिए गूफी पेंटल सिर्फ आज ही लोगों के बीच याद नहीं किए जाते, बल्कि कई दशकों तक वह लोगों को याद भी रहेंगे। सोशल मीडिया पर गूफी पेंटल के निधन की खबर जैसे ही सामने आई उन्हें श्रद्धांजलि देने और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने वालों का तांता लग गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर का अंतिम संस्कार आज शाम 4:00 बजे किया जाएगा।

शकुनी मामा बन हर घर में मिली पहचान

बता दे गूफी पेंटल महाभारत के शकुनी मामा के अलावा कानूनी सौदा, अकबर बीरबल, ओम नमः शिवाय, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, कर्ण संगिनी, जय कन्हैया लाल की… जैसे कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। शकुनी मामा उर्फ गूफी पेंटल को उनके दमदार अभिनय के चलते देश के हर कोने में जाना पहचाना जाता है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।