शादी के 24 साल बाद माधुरी दीक्षित का बड़ा खुलासा, कहा- बहुत मुश्किल से डॉक्टर पति संग बिताई ज़िंदगी

Madhuri Dixit And Ram Nene Relation: माधुरी दीक्षित 90 के दशक की सबसे दमदार खूबसूरत और उम्दा अभिनेत्रियों में से एक है। माधुरी ने अपनी बेमिसाल खूबसूरती से लाखों करोड़ों दिलों को धड़काया है। इन्हीं में से एक नाम भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर श्रीराम का भी है, जिनसे माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में शादी की थी। श्रीराम नेने और माधुरी दीक्षित की शादी को 24 साल गुजर चुके हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। वहीं अब माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने संग अपने रिश्ते और 24 साल की शादी को लेकर कई दिलचस्प बातें बताई। साथ ही बताया कि एक डॉक्टर के साथ शादी का सफर उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा।

Madhuri Dixit And Ram Nene

24 साल बाद श्रीराम नेने संग शादी पर माधुरी का खुलासा

माधुरी दीक्षित एक बार फिर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी कर चुकी है। हाल-फिलहाल माधुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अपने हर दिन के खूबसूरत तस्वीरों को फैंस के साथ साझा कर काफी सुर्खियां भी बटोरती है। हाल ही में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने का एक यूट्यूब वीडियो क्लीप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में माधुरी दीक्षित अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई बातें करती दिखाई दे रही है।

Madhuri Dixit And Ram Nene

whatsapp channel

google news

 

मुश्किलों भरा रहा नेने संग शादी का सफर- माधुरी

इस वायरल वीडियो में माधुरी दीक्षित ने सरेआम बताया है कि एक डॉक्टर की वाइफ होने के साथ उनके लिए यह शादी का सफर कितना मुश्किलों भरा रहा। माधुरी दीक्षित से जब 24 साल की शादी का एक्सपीरियंस पूछा गया, तो उन्होंने कहा- काफी मुश्किल था, क्योंकि वक्त नहीं मिल पाता था। कभी मॉर्निंग शेड्यूल, तो कभी नाइट शेड्यूल… तो कभी आप दिन में फोन पर व्यस्त रहते हैं… शादी का यह सफर हम दोनों के लिए बिल्कुल आसान नहीं था।

माधुरी दीक्षित ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर इस वीडियो में कई अहम बातें कहीं। साथ ही श्रीराम नेने से नराजगी भी जाहिर की और कहा- जब आप साथ नहीं रहते थे, तो वाकई में काफी मुश्किल रहता था। मुझे ही अकेले सब कुछ संभालना पड़ता था। बच्चों के साथ रहना… उन्हें स्कूल ले जाना… वापस लाना… यह सारी छोटी-छोटी चीजें सब अकेले का नहीं पड़ती थी। ऐसे में टाइमिंग का प्रॉब्लम हमेशा रहा है।

Madhuri Dixit And Ram Nene

इसके आगे माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने से और भी कई शिकायतें की। उन्होंने कहा कि घर पर जब भी कुछ स्पेशल होता है, तो सिर्फ आपको छोड़कर घर पर सभी लोग रहते हैं। बस आप हमारे साथ नहीं होते, क्योंकि आप उस दौरान हॉस्पिटल में किसी न किसी की मदद कर रहे होते हैं। जब भी मैं बीमार होती हूं, आप किसी और को संभाल रहे होते हैं। सारी चीजें बहुत मुश्किलों भरी रहती है… एक डॉक्टर की बीवी होना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

Madhuri Dixit And Ram Nene

श्रीराम नेने की पत्नी होने पर है गर्व- माधुरी 

माधुरी ने अपने पति के प्रोफेशन को लेकर गर्व भी जताया। उन्होंने कहा कि हमारा शादी का सफर बेहद प्यार भरा रहा था। टाइमिंग प्रॉब्लम हमेशा था, लेकिन जो भी रहा मुझे वह सारी चीजें अच्छी लगी… क्योंकि वह सभी शानदार थी। मुझे हमेशा से अपने पति पर बहुत गर्व महसूस होता है, क्योंकि जब भी मैंने अपने पति को उन बीमार लोगों के बारे में टेंशन में देखा, जिनकी वह देखभाल करते हैं तो वह उन्हें ठीक करने के लिए हर मुश्किल से लड़ जाते हैं।

मुझे श्रीराम नेने की पत्नी होने पर गर्व है। मुझे पता है कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं। शादी के दौरान अपने पार्टनर को जानना और एक अंडरस्टैंडिंग होना बेहद जरूरी होता है। हम दोनों के टाइमिंग में ईशू रहा है, लेकिन हमने हमेशा हमारे रिश्ते और एक-दूसरे की देखभाल की।

Share on