LPG Cylinder: जल्दी बुक करें, अब सिर्फ 750 रुपये में मिलेगा आपका गैस सिलेंडर

देश के तमाम हिस्सों में गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में लगातार उछाल ले रहे एलपीजी सिलेंडर की कीमतों के बीच सस्ते सिलेंडर खरीदने (Cheap Gas Cylinder) का यह आपके पास सुनहरा मौका है, या फिर आप चाहे तो गैस कनेक्शन प्लान भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत ही नहीं है। बता दे सरकारी गैस कंपनियों की ओर से आम जनता के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की गई है, जिसके जरिए आप सस्ते गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Rate) ले सकते हैं। इस कड़ी में इंडेन गैस सर्विस अपनी सुविधा के तहत आपको सिर्फ ₹750 में गैस सिलेंडर दे रही है।

लगातार बढ़ रहे गैस सिलेंडर के दाम

देश भर के तमाम हिस्सों में गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। बात राजधानी दिल्ली की करें तो बता दें दिल्ली में 14.2 किलो का गैस सिलेंडर ₹1053 में उपलब्ध है। ऐसे में आप सरकारी कंपनी इंडेन की तरफ से ₹750 में सिलेंडर खरीद सकते हैं। आइए हम आपको बताएं कि आखिर आपको यह सस्ता सिलेंडर कैसे मिल सकता है।

कैसे मिलेगा ₹750 में गैस सिलेंडर

इंडेन की ओर से ग्राहकों के लिए कंपोजिट्स सिलेंडर की सुविधा शुरू की जा रही है। इस सिलेंडर को खरीदने के लिए आपको सिर्फ ₹750 ही खर्च करने होंगे। इस सिलेंडर की सबसे खास बात यह है कि इसको आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर भी करा सकते हैं। हालांकि बता दें कि इस गैस सिलेंडर का वजन सामान्य सिलेंडर की तुलना में कम होता है।

कितने में मिल रहा किस राज्य में गैस सिलेंडर?

  • राजधानी दिल्ली- 750 रुपये1/
  • मुंबई – 750 रुपये
  • लखनऊ – 777 रुपये
  • कोलकाता – 765 रुपये
  • चेन्नई – 761 रुपये

14.2 किलो के सिलेंडर रेट क्या है?

  • राजधानी दिल्ली – 1053 रुपये
  • मुंबई – 1052.50 रुपये
  • लखनऊ – 1090.50 रुपये
  • कोलकाता – 1079 रुपए
  • चेन्नई 1068.50 रुपये

जल्द ही सभी शहरों में मिलेंगे कम अपोजिट सिलेंडर

यह बात सभी जानते हैं कि कम कंपोजिट सिलेंडर का वजन सामान्य सिलेंडर के मुकाबले हल्का होता है। कंअपोजिट सिलेंडर वजन में काफी हल्के होते हैं और इसमें आपको 10 किलो गैस मिलती है। इसी वजह से इस सिलेंडर की कीमत दूसरे 14.2 किलो वाले सिलेंडर के मुकाबले कम होती है। इस सिलेंडर की सबसे खास बात यह है कि यह पारदर्शी होते हैं इस समय यह सिलेंडर 28 से भी ज्यादा शहरों में उपलब्ध हैं, लेकिन कंपनी जल्द ही इस सिलेंडर को सभी शहरों में उपलब्ध कराने के काम में जुटी हुई है।

whatsapp channel

google news

 
Share on