सीक्रेट शेयर कर रोने लगे मुनव्वर फारूकी, बोलें- ‘मैं 6 साल का था..उस वक्त नहीं समझ आता था’

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 24 अप्रैल 2022, 3:27 अपराह्न

कंगना रनौत (Kanga Ranaut) के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो Lock Upp में होते खुलासे हर किसी के होश उड़ा रहे हैं। वही लॉकअप के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरते हुए एक नया खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक और पास्ट का पन्ना दुनिया के सामने खोल (Munawar Faruqui Reveals New Secret) कर रख दिया है।

Munawar Faruqui

दरअसल एक बार फिर से कंगना ने सभी कंटेस्टेंट के सामने खुद को बचाने के लिए एक सीक्रेट टास्क रखा, जिसके लिए सबसे पहले मुनव्वर फारूकी ने बाजार बजाते हुए टास्क को अपने नाम कर लिया। इस दौरान उन्होंने अपना सीक्रेट शेयर करते हुए बताया, कि मैंनें ये चीजें कभी किसी से शेयर नहीं की, क्योंकि मुझे उनका सामना करना पड़ा… मैं 6 साल का था… ऐसा था कि बहुत क्लोज फैमिली होती है और,, कभी-कभी मुझे उस वक्त नहीं समझ आता था… चार-पांच साल तक वह लगातार चलता रहा… चौथे साल वह चीज एक बार बहुत एक्सट्रीम हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

आज के एपीसोड में होगा पूरा खुलासा

मुनव्वर ने जैसे ही यह खुलासा किया सभी लोग हैरान हो गए। सभी मुनव्वर की ओर चौक कर देख रहे थे। इस दौरान शो में मौजूद मुनव्वर के साथ-साथ बाकी दूसरे कंटेस्टेंट की आंखें भी नम थी। बता दे मुनव्वर के इस खुलासे का प्रोमो वीडियो ओल्ट बालाजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। हालांकि इसमें पूरा खुलासा नहीं दिखाया गया है। इस पूरे खुलासे को आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा।

Munawar Faruqui

पहले भी मुनव्वर ने किए है कई चौका देने वाले खुलासे

याद दिला दें मुनव्वर फारूखी अब तक अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे कर चुके हैं। उनके इन खुलासों के चलते ही अंजलि अरोड़ा के साथ उनकी ट्यूनिंग अब थोड़ी बिगड़ने लगी है। दरअसल मुनव्वर फारूकी ने शादीशुदा होने के बावजूद भी अंजलि अरोड़ा के साथ शो में नजदीकी बढ़ाई। वही जब उनके शादीशुदा और एक बेटे का खुलासा हुआ, तो खुद अंजलि अरोड़ा भी इस बात से चौक गई। इसके अलावा मुनव्वर ने अपनी मां के निधन का खुलासा भी शो में किया और बताया कि उनकी मां ने आत्महत्या की थी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।