अंतिम सफर पर लता मंगेशकर ‘दीदी’, नम आंखों से देश के जवान दे रहें विदाई, देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 06 फरवरी 2022, 5:49 अपराह्न

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने आज सुबह 8:12 पर मुंबई के क्रीज अस्पताल में अंतिम सांस (Lata MangeshkarDies) ली। लता मंगेशकर के निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। बीते एक महीने से लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थी, हालांकि इस दौरान कई बार उनकी सेहत में सुधार हुआ। इस दौरान कई बार उनकी सेहत भी बिगड़ी और मौत से जंग लड़ते हुए उन्होंने आज दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अंतिम सफर पर लता ‘दीदी’

देश के हर हिस्से में मौजूद उन्हें प्यार करने वाले लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर उनके घर से शिवाजी पार्क के लिए अपने अंतिम सफर पर है।

Lata Mangeshkar Funeral

इस दौरान लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके अंतिम सफर में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकार इस यात्रा में उनके साथ हैं। अमिताभ बच्चन लता मंगेशकर के अंतिम सफर के लिए उनके मुंबई घर पर पहुंचे और उनके अंतिम दर्शन किए। इस दौरान उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी उनके साथ नजर आई।

Lata Mangeshkar Funeral

इसके अलावा श्रद्धा कपूर भी अपनी आजी के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके घर पहुंची।

संजय लीला भंसाली भी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके घर पहुंचे। इसके अलावा बॉलीवुड की तमाम हस्तियां लता दीदी की अंतिम यात्रा में उनके साथ रही।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लता दीदी के अंतिम दर्शन करने के लिए भारी जन सैलाब उमड़ा है। इस दौरान देश के जवानों ने भी नम आंखों के साथ सुर सम्राट गीत स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को अंतिम विदाई दी लता मंगेशकर के इस अंतिम सफर पर सबकी आंखें नजर आई।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।