6 साल महिमा चौधरी फिर संजय दत्त की पत्नी और अब किम शर्मा, कुछ ऐसी है लिएंडर पेस की लाइफ

ये तो सब जानते है कि बॉलीवुड और खेल जगत का हमेशा ही एक अनोखा रिश्ता रहा है। हमारे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो खेल जगत के मशहूर खिलाड़ियों संग रिश्ते में रह चुकी हैं। हालांकि उनमे से कुछ ही ऐसी होती हैं जिन्हें अपनी मंजिल मिलती है। वरना कुछ का रिश्ता तो केवल अफेयर्स की खबरों के बीच ही सिमट कर रह जाता है। अब हाल ही में बॉलीवुड एक्टर किम शर्मा का नाम टेनिस दुनिया के मशहूर खिलाड़ी लीएंडर पेस के साथ जुड़ा है जिसे लेकर वह खासा चर्चे में हैं। यही नही दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं जिनमे वो गोवा में अपना कीमती वक़्त बिताते नजर आ रहे हैं। वही फैन्स भी उनकी इन तस्वीरों पर अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं।

6 साल तक रिलेशनशिप में थे लीएंडर पेस और महिमा चौधरी :-

6 साल तक महिमा चौधरी के साथ था लीएंडर पेस का रिश्ता, दूसरी औरत के लिए दिया था एक्ट्रेस को धोखा

लेकिन क्या आप जानते हैं कि किम शर्मा से पहले लीएंडर पेस का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी और संजय दत्त की पत्नी और मॉडल रिया के साथ भी जुड़ चुका हैं। आपको बतादें कि रिया पिल्लई को डेट करने से पहले लीएंडर पेस ने महिमा चौधरी को डेट किया था। दोनों करीब 6 सालों तक रिलेशनशिप में भी रहे थे। मगर रिया के कारण लीएंडर ने महिमा से ब्रेकअप कर लिया था और इस बात का खुलासा किसी और ने नही बल्कि खुद महिमा चौधरी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके और लीएंडर के बीच दूरियां रिया के वजह से आई थीं।

अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चे में रही हैं महिमा :-

6 साल तक महिमा चौधरी के साथ था लीएंडर पेस का रिश्ता, दूसरी औरत के लिए दिया था एक्ट्रेस को धोखा

वैसे तो महिमा चौधरी अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं। मगर उनके और लीएंडर पेस के रिलेशन ने एक वक्त पर सबका ध्यान अपनी ओर खूब खींचा था। करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों अलग हो गए जिसके बाद महिमा ने अपने इस टूटे रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए थे जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।

रिया पिल्लई के कारण लीएंडर पेस ने दिया था एक्ट्रेस को धोखा :-

6 साल तक महिमा चौधरी के साथ था लीएंडर पेस का रिश्ता, दूसरी औरत के लिए दिया था एक्ट्रेस को धोखा

अपने इंटरव्यू के दौरान महिमा ने ये साफ तौर पर कहा था कि भले ही लीएंडर पेस एक अच्छे खिलाड़ी हो मगर वह एक अच्छे इंसान बिल्कुल भी नही है। उन्होंने उन्हें धोखा दिया। बतादें की साल 2005 से एक दूसरे को डेट कर रहे महिमा और लीएंडर के बीच उस वक़्त दूरियां आने लगी जब दोनों के बीच संजय दत्त की दूसरी पत्नी रिया पिल्लई की एंट्री हुई। खबरों की माने तो रिया और लीएंडर के बीच नजदीकियां बढ़ने के कारण महिमा ने उन्हें छोड़ दिया था। हालांकि महिमा से ब्रेकअप के बाद लीएंडर ने रिया से शादी कर ली थी मगर उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नही पाया और दोनों का तलाख हो गया।

whatsapp channel

google news

 

प्रेगनेंसी के कारण जल्दबाजी में हुई थी महिमा की शादी :-

6 साल तक महिमा चौधरी के साथ था लीएंडर पेस का रिश्ता, दूसरी औरत के लिए दिया था एक्ट्रेस को धोखा

फिर साल 2006 में अचानक ये खबर सामने आई कि महिमा ने अपने प्रेगनेंसी के कारण जल्दबाजी में आर्किटेक्ट और बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी संग शादी रचा ली जिसके बाद दोनों की एक बेटी हुई जिसका नाम अरियाना हैं। हालांकि महिमा की भी ये शादी ज्यादा दिनों तक टिकी नही और साल 2013 से वह अपने पति से अलग रहने लगी।

फ़िल्म “परदेस” से रखा था बॉलीवुड में कदम :-

6 साल तक महिमा चौधरी के साथ था लीएंडर पेस का रिश्ता, दूसरी औरत के लिए दिया था एक्ट्रेस को धोखा

बात करें अगर महिमा चौधरी के एक्टिंग करियर की तो साल 1997 में एक्ट्रेस ने सुभाष घई की फ़िल्म “परदेस” से बॉलीवुड में कदम रखा था और फिर कई हिट फिल्मों में नजर आई। लेकिन इसके बावजूद उनका एक्टिंग करियर सफल नही हो पाया और साल 2016 में आई फ़िल्म ‘डार्क चॉकलेट’ के बाद महिमा ने बॉलीवुड को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

Share on