भावभीनी श्रद्धांजलि! सुर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, लंबी बीमारी के बाद दुनिया को कहा अलविदा

सुर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Rawat) ने ट्वीट कर जारी की है। दरअसल बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी और वह वेंटिलेटर पर थी। वहीं इस दौरान लगातार चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रही थी। लंबे इलाज के बाद लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा (Lata Mangeshkar Pass away) कह दिया।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन

लता मंगेशकर बीते 8 जनवरी से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी, जहां डॉक्टरों की एक बड़ी टीम लगातार उनकी हेल्थ अपडेट साझा करते हुए उनके स्वास्थ्य का ख्याल रख रही थी। वहीं शनिवार को स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल गई थी।

लता मंगेशकर

whatsapp channel

google news

 

92 साल की उम्र में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वही लता मंगेशकर के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। भारतीय सिनेमा के लिए यह एक बहुत बड़ी क्षति है। सिनेमा जगत के लिए इस क्षति की भरपाई करना नामुमकिन है।

लता मंगेशकर

भारतीय सिनेमा के बेहतरीन गायिकाओं में से लता मंगेशकर का नाम हमेशा टॉप पर लता मंगेशकर को दीदी के नाम से जाना जाता था। लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में साल 1942 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने भारतीय भाषाओं में अब तक 25000 से ज्यादा गानों से सिनेमा को सजाया है। उनके गाने दशकों तक लोगों की जुबान पर रहेंगे।

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर यानी लता दीदी को भारत की सुर साम्राज्ञी भी कहा जाता है। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा लता मंगेशकर को पद्म विभूषण, दादासाहेब फालके और पदम भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Share on