अंतिम समय मे लता मंगेशकर की हालत हो गयी थी ऐसी, ‘दीदी’ का यह वीडियो देख भावुक हुए लोग

भारत रत्न सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया। 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह लता मंगेशकर पंच तत्व में विलीन हो गई। लता ताई के चाहने वाले देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। लता मंगेशकर के निधन के बाद उन्हें राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में पंचतत्व में विलीन कर दिया गया है। लता मंगेशकर के निधन की खबर ने दुनिया के हर कोने में लोगों को मायूस कर दिया है। इंटरनेट पर उनके पंचतत्व में विलीन होने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Lata Mangeshkar

अलविदा लता ताई…

वही हाल ही में लता मंगेशकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लता मंगेशकर के आखिरी दिनों की याद बताया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें भी ये सोचकर नम हो जाएंगी कि किस तरह लता दीदी ने अपने आखिरी वक्त तक अपनी जिंदगी में अपने सांसों के साथ जीवन की जंग जारी रखी थी। यह वायरल वीडियो लता मंगेशकर के उस समय का है, जब वह हॉस्पिटल में भर्ती थी।

Lata Mangeshkar

whatsapp channel

google news

 

लता मंगेशकर का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो में लता मंगेशकर के साथ दो महिलाएं उन्हें सहारे से चलाती हुई नजर आ रही हैं। इसमें उनकी स्थिति बेहद नाजुक लग रही है। लता मंगेशकर वीडियो में अपने आप चलने में असमर्थ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर देश के सभी लोगों की आंखें नम है। सभी एक बार फिर उन्हें याद करते हुए भावुक हो रहे हैं। वीडियो पर अब तक लाखों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लता ताई के लिए अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)

वीडियो में पहचान पाना भी मुश्किल

इस दौरान कई लोगों ने इस बात का जिक्र किया कि लता ताई को इस वीडियो में पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो को देखकर विनोद खन्ना और एसएसआर के आखिरी दिनों की तस्वीर को याद किया है। कुछ लोगों ने रोते हुए इमोजी के साथ इस वीडियो को हटा देने की अपील भी की है।

Lata Mangeshkar

नम आंखों से दी लता ताई को विदाई

लता मंगेशकर भारत के लिए वह नायाब हीरा थी, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकेगी। उनकी विदाई पर देश के हर कोने में लोगों की आंखें नम थी। उनकी आत्मा की शांति के लिए हर कोई दुआ कर रहा था। लता मंगेशकर को राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान देश के जवानों ने भी नम आंखों से लता ताई को श्रद्धांजलि अर्पित की। लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटे हुए उनके अंतिम सफर पर ले जाया गया था। इसके साथ ही लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राजकीय शोक भी रखा गया। साथ ही 2 दिनों तक ध्वज को आधा झुका हुआ भी रखने का फैसला किया गया।

Lata Mangeshkar

लता मंगेशकर के फैन दुनिया भर में है। उनकी आवाज का जादू दशको तक लोगों के दिलों में एक याद बनकर रहेगा। भारतीय संस्कृति और आने वाली कई पीढ़ियों के लिए लता मंगेशकर एक याद के तौर पर हमेशा उनके जेहन में रहेंगी।

Share on