Lata Mangeshkar का वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया गया, दीदी की सेहत को लेकर डॉक्टर ने कही ये बात!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 30 जनवरी 2022, 10:24 पूर्वाह्न

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) काफी लंबे समय से अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में डॉक्टर्स बीते दिनों से लगातार उनकी सेहत की जानकारी परिवार और उनके चाहने वालों संग साझा कर रहे हैं। 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित और निमोनिया से ग्रसित होने के बाद स्वर कोकिला लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की एक टीम उन पर 24 घंटे निगरानी (Lata Mangeshkar In Under observation) बनाए हुए हैं।

कैसी है अब लता दीदी (Lata Mangeshkar Health Update)

लता मंगेशकर 92 साल की हो चुकी है और 19 दिनों से वेंटिलेटर के सपोर्ट सिस्टम परथी।  हाल ही में उनके डॉक्टर प्रतित समदानी ने उनकी हेल्थ अपडेट साझा करते हुए बताया कि फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम से उतार दिया गया है। उनकी हालत में पहले से थोड़ा सुधार देखा जा रहा है।

डॉक्टर का कहना है कि अभी उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम से हटाने के बाद सेहत में हल्का सुधार देखा गया है, लेकिन अभी भी उन्हें आईसीयू के साथ-साथ डॉक्टर्स की अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। बता दे अयोध्या में लता मंगेशकर के स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजन अर्चना की जा रही है। साथ ही देश के कई हिस्सों में उनके चाहने वाले भी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर पूजा अर्चना करा रहे हैं।

अयोध्या में लता दीदी के जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए तपस्वी छावनी पर 40 दिनों के महायज्ञ का आयोजन किया गया है। बता दे इस यज्ञ की शनिवार को पूर्णाहुति होगी। इस दौरान वैदिक ब्राह्मणों की मौजूदगी में वेद की रचनाओं से तपस्वी छावनी पर यज्ञ में आहुति डालेंगे। लता मंगेशकर की कामना के लिए यहां दर्जनों संत महंत मौजूद होंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।