किशोर कुमार से क्यों परेशान हो गई थीं Lata Mangeshkar? साथ काम करने से कर दिया था इनकार

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपने 80 साल (Lata Mangeshkar Age) के करियर में 5000 से ज्यादा गाने गाए हैं। लता मंगेशकर का हर गाना सुपरहिट (Lata Mangeshkar Superhit Song) साबित हुआ है। उनके हर गाने ने उन्हें प्रसिद्धि के उस ऊंचे स्वर तक पहुंचाया, जिसका सपना हर गायक देखता है। लता मंगेशकर ने अपने सुर संगीत से संगीत की दुनिया को ना सिर्फ संजोया है, बल्कि उस में चार चांद लगाए हैं। लता मंगेशकर ने अपने इतने लंबे सफर में कई गायक के साथ जोड़ी में गाना गाया है।

जब लता और किशोर दा के रिश्ते में आई दरार

कई सिंगर्स के साथ म्यूजिक एल्बम से संगीत की दुनिया को संजोने वाली लता मंगेशकर ने दौरान किशोर कुमार (Kishore Kumar) के साथ काम करने से साफ इंकार कर दिया था। लता मंगेशकर और किशोर कुमार की जोड़ी को हर कोई बेहद पसंद हुआ करती थी। अपने 80 साल के करियर में उन्होंने काफी लंबे समय तक उनके साथ कई सुपरहिट गाने दिए, लेकिन एक दौरान दोनों के बीच में दरार आ गई और स्वर कोकिला ने किशोर कुमार (Lata Mangeshkar and Kishore Kumar) के साथ काम करने से इंकार कर दिया।

साथ काम करने से किया इंकार

ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लता मंगेशकर को किशोर कुमार की एक आदत बिल्कुल पसंद नहीं थी। उनकी ये आदत थी मजाक करना.. लता मंगेशकर को उनको मजाक करने की आदत काफी परेशान करती थी। किशोर कुमार की मजाक करने की आदत से लता मंगेशकर काफी तंग आ चुकी थी और इस पूरे किस्से का खुलासा द कपिल शर्मा शो में हुआ था।

दरअसल द कपिल शर्मा शो में जब समीर पहुंचे तो उन्होंने बातों ही बातों में किशोर दा और लता मंगेशकर के बीच के इस हिस्से का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि- एक बार लता जी ने किशोर कुमार से जुड़ा हुआ एक किस्सा मुझे बताया था। उन्होंने बताया कि लता जी और आशा जी ने किशोर कुमार के साथ गाना उनकी मजाक करने की आदत की वजह से बंद कर दिया था।

लता जी ने कहा था कि- किशोर क्या करता है, आता है और हम दोनों से बातें करते-करते जोक और चुटकुले सुनाते-सुनाते हम दोनों को खूब हंसा देता है। इससे हमारी आवाज थक जाती है और खुद गाकर गायब हो जाता है। इसके बाद उन्होंने कहा कि- इसे गा लेने दो, मैं इसके साथ नहीं गाऊंगी।

समीर ने आगे कहा कि- हमारे गाने के पीछे कोई न कोई किस्सा जरूर होता है, बहुत जमाने के बाद एक मौका ऐसा आया कि दोनों को साथ गाना पड़ेगा, नहीं तो काफी दिक्कत हो जाएगी। ऐसे में जैसे ही लता जी आईं किशोर कुमार ने उन्हें पकड़ लिया और किस्सा सुनाने लगे। तभी लता जी ने कहा कि- मैं किस्सा बाद में सुनूंगी, पहले मुझे गाना गाने दो।