एकता कपूर के लोकप्रिय शो कुंडली भाग्य में प्रीता की भूमिका निभाने वाली श्रद्धा आर्या आज घर-घर में जानी जाती है और टेलीविजन इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा भी हैं। छोटे पर्दे पर तो लोगों ने श्रद्धा आर्या को कई बार दुल्हन बनते देखा है लेकिन अब श्रद्धा रियल लाइफ में दुल्हन बनने जा रही हैं और उनकी शादी की डेट भी फिक्स हो गयी है।
16 नवंबर को बंधेंगी शादी के बंधन में
भारतीय टेलीविजन की यह मशहूर और खूबसूरत अदाकारा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है और उनकी शादी की तारीख भी तय हो गयी है। इस नवंबर माह की 16 तारीख को श्रद्धा आर्या शादी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि उनके होने वाले पति का नाम राहुल है और वह एक नेवी अफसर हैं।
2015 में एनआरआई से हुई थी सगाई

इससे पहले श्रद्धा आर्या की सगाई 2015 में एनआरआई जयंत से हुई थी, लेकिन शादी से पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया था। इसके बाद श्रद्धा का नाम पेशे से वकील आलम सिंह के साथ जुड़ा था। दोनों ने डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9 में भी हिस्सा लिया था। पर, शो के खत्म होते-होते दोनों का रिश्ता भी टूट गया था।