कुमकुम भाग्य की फेमस एक्ट्रेस ने दूध पिलाते हुए शेयर की तस्वीर, देखते ही भड़क उठे लोग

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 22 जुलाई 2022, 9:52 अपराह्न

कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) फेम टीवी एक्ट्रेस शिखा सिंह (Shikha Singh) ने एक बार फिर ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। शिखा सिंह हाल ही में एक बच्ची (Shikha Singh Daughter) की मां बनी है। मां बनने के बाद भी उनके सर से बोल्डनेस का खुमार नहीं उतरा है। दरअसल हाल ही में शिखा सिंह ने अपनी बेटी के ब्रेस्टफीडिंग (Shikha Singh Share Breastfeeding Photo) की नई तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट (Shikha Singh Troll) करते नजर आ रहे हैं।

शिखा सिंह के सर से नहीं उतरा बोल्डनेस का खुमार

मालूम हो कि शिखा सिंह ने 1 मई साल 2016 को अपने बॉयफ्रेंड करण शाह संग शादी की थी। करण पेशे से पायलट है और यह शादी गुजराती रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के 4 साल बाद शिखा एक बेटी की मां बनीं। इस दौरान शिखा सिंह ने अभिनय की दुनिया से दूरी तो बना ली, लेकिन उनकी बोल्डनेस का खुमार नहीं उत्तरा। अपनी प्रेग्नेंसी के बाद शिखा ने कई बार बोल्ड तस्वीरें शेयर का सोशल मीडिया पर तहलका मचाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikha Singh Shah (@shikhasingh)

इतना ही नहीं कई बार शिखा ने अपनी बेटी को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिनकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। वही अब एक बार फिर उन्होंने ब्रेस्टफीडिंग की तस्वीर शेयर की है, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स दुबारा उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि यह बात अलग है कि इस दौरान कई सेलेब्स ने इस तरह की तस्वीर शेयर करने पर उनकी तारीफ की है। उनका कहना है कि ब्रेस्टफीडिंग कराए जाने को सामान्य माने जाने का समर्थन किया जाना चाहिए।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।