गोविंदा की भतीजी आरती सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए हैरान, 18 दिन में हो गई Slim Trim

गोविंदा की भतीजी और बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस आरती सिंह का ट्रांसफॉरमेशन (Arti Singh Transformation) इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर खबरों के गलियारों तक छाया हुआ है। आरती सिंह (Arti Singh) ने अपने इस बदले ग्लैमरस अवतार से हर किसी को घायल कर दिया है। दरअसल हाल ही में आरती सिंह ने खुद अपने ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो (Arti Singh Transformation Video Viral) सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह इंटेंस वकआउट करती नजर आ रही है। इस वीडियो के जरिए आरती सिंह ने दिखाया है कि किस तरह उन्होंने 18 दिन के अंदर अपना 5 किलो वजन घटाया है।

Arti Singh Transformation

18 दिन में आरती ने घटाया 5 किलो वजन

आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आरती कड़ी मेहनत करती नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह आरती जिम में हेवी वेट्स और कार्डियो करते हुएे अपनी वेट लॉस जर्नी को तय किया है। आरती की इसी मेहनत का नतीजा है कि वह 18 दिन के अंदर अपने वजन को 71.20 से 66.84 किलो पर ले आई है। अपनी डेडीकेशन की वजह से आरती ने यह वजन कम किया है।

आरती सिंह के ट्रांसफॉरमेशन को देखकर उनके फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। वही आरती के ट्रांसफॉरमेशन वीडियो पर उनके फैंस के साथ-साथ कई स्लैप्स ने भी कमेंट किया है। बता दे आरती ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 18 दिन 71.21 से 66.84… अभी गिव अप नहीं करूंगी। आरती यह वीडियो हर किसी को बेहद पसंद आ रहा।

Arti Singh Transformation

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह के इस वीडियो पर रश्मि देसाई ने कमेंट करते हुए लिखा है- तुम पर गर्व है… इसके अलावा फैंस ने भी आरती की जमकर तारीफ करते हुए फायर इमोजी के साथ हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। ऑल ओवर आरती सिंह की ये जर्नी हर किसी को काफी इंस्पायर कर रही है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।