सारा अली खान को शादी के लिए कुंवारे नहीं बल्कि शादीशुदा मर्द चाहिए ! खुद किया खुलासा

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 20 जून 2022, 9:11 पूर्वाह्न

Koffee With Karan : कॉफी विद करण  में अक्सर बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस अपने दिल के राज खुल देते हैं। हाल ही में सारा अली खान (Sara Ali Khan) और धनुष (Dhanush) अपने स्टार फिल्म अतरंगी रे (Atrangi Re) के प्रमोशन के लिए पहुंचे है। यह फिल्म 24 दिसंबर को ऑडिटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। इसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी मेन किरदार में नजर आयेंगे। शो में शिरकत करने पहुंचे सारा और धनुष से करण जौहर ने कई ऐसे सवाल किए, जिसके जवाब में हर किसी को हैरान कर दिया। धनुष और सारा अली खान दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के लिए करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे।

कॉफी शॉट्स विद करण में पहुंचे सारा-धनुष

कॉफी शॉट्स विद करण (Koffee Shots With Karan) का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसकी शुरुआत करण जौहर से होती है। करण जौहर शो की शुरूआत पावरहाउस परफॉर्मर और कहते हुए धनुष और खूबसूरत व बेहद बोल्ड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) का इंट्रो देते हुए करते हैं। इसके बाद करण दोनों से एक के बाद एक कई दिलचस्प सवाल करते हैं। इस बीच धनुष (Dhanush) अपने कम बोलने की आदत के बारे में करण को बताते हैं और साथ ही कहते हैं कि- मैं पूरी कोशिश करूंगा कि आपके शो में कुछ कंट्रीब्यूट कर सकूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

धनुष का दिलचस्प जवाब

इसके बाद धनुष से दिलचस्प सवाल करते हुए करण कहते हैं- अगर वह एक सुबह रजनीकांत (Rajnikant) बन कर उठे, तो वह क्या करेंगे। इसके जवाब में धनुष कहते हैं कि- मैं हमेशा रजनीकांत बनकर रहना ही पसंद करूंगा।

सारा का जवाब सुन लें अब्बू

अगला सवाल करण सारा अली खान से पूछ रहे हैं कि- वह अपने स्वयंवर में किन चार एक्टर्स को देखना चाहते हैं। सारा अली खान इसके जवाब में जिन चार लोगों के नाम लेते हैं वह चारों बॉलीवुड के शादीशुदा एक्टर्स है। सारा कहती है वह रणबीर सिंह (Ranveer Singh), विजय देवकोंडा (Vijay Devkonda), विकी कौशल (Vicky Kaushal) और वरुण धवन (Varun Dhawan) को अपने स्वयंवर में देखना चाहती है। यह सुनते ही करण कहते हैं कि उम्मीद करता हूं कि इन सभी एक्टर्स की पत्नियां भी यह देख पा रही होंगी। तभी जवाब में सारा कहती हैं- उम्मीद है कि इनके साथ पति भी देख रहे होंगे।

सारा अली खान का यह जवाब सुनते ही धनुष भी हैरान हो जाते हैं और हंसने लगते हैं। बता दें यह पहली बार नहीं है जब सारा अली खान करण जौहर के चैट शो का हिस्सा बनी हो। इससे पहले भी वह अपने पापा बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ शो का हिस्सा बन चुकी है और उस दौरान भी उनके जवाब ने करण जौहर सहित पूरे बॉलीवुड प्रेमियों को काफी हैरान किया था।

About the Author :