बोनी कपूर और दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। चाहे उनका फिल्मी कैरियर हो या सोशल मीडिया लाइफ दोनों में ही जाह्नवी कपूर काफी एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी कपूर की कोई फ़ोटो हो या वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है और जाह्नवी कपूर भी अक्सर अपने फैंस को इंगेज रखने के लिए आये दिन अपने सोशल मीडिया पर फ़ोटो और वीडियो डालती रहती हैं। लेकिन इस बार जाह्नवी कपूर ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसको देखकर लोग काफी हैरान है।
वीडियो में जाह्नवी को किस करते दिखा मिस्ट्री मैन
दरअसल, जाह्नवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो एक शख्स की बाहों में नजर आरही हैं। वीडियो में यह इंसान जाह्नवी कपूर को किस भी कर रहा है।
बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे अबतक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और सबके मन मे एक ही सवाल है कि आखिर वीडियो में जाह्नवी कपूर को किस करने वाला यह इंसान है कौन।
राज आया सामने
View this post on Instagram
खबरों की माने तो वीडियो में जाह्नवी कपूर के साथ दिखाई देने वाला यह इंसान कोई और नहीं बल्कि अक्षत राजन है। बता दें कुछ की अक्षत के साथ कुछ साल पहले जाह्नवी कपूर के अफ़ेयर की अफवाह उड़ी थी। पर, एक्ट्रेस ने इस रिश्ते को लेकर कभी कोई बयान जारी नहीं किया ।
दोस्ताना 2 में आएंगी नजर
बात करें जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की तो जाह्नवी ने अपनी अगली फिल्म ‘मिली’ कि शूटिंग पूरी कर चुकी है। खास बात यह है कि जाह्नवी पहली बार अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर ‘दोस्ताना 2’ और ‘गुड लक जेरी’ में नजर आने वाली हैं।
Share on