पहचानो तो जानें: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शेयर की अपने स्कूल के दिनों की तस्वीर, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 20 सितम्बर 2021, 11:06 पूर्वाह्न

यह तो हमलोगों की हसरत होती की बॉलीवुड सितारों के लाइफ जुड़ी हर बात  हम जानते रहे। अगर बात हमारे पसंदीदा सितारों की हो तो हमारी दिलचस्पी और भी बढ़ जाती है। हम जानने को उत्सुक होते है हमारे चाहते सितारें बचपन में कैसे दिखते थे। इसी कड़ी में आज बात करने जा रहे है बॉलीवुड अभिनेत्री “तापसी पन्नू” की।

वर्तमान के बॉलीवुड सितारों में तापसी को कौन नहीं जानता है। उन्होंने अपने फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली है।उनकी पहली फिल्म ” चश्मे बद्दूर”थी। हालांकि उन्हें बॉलीवुड में पहचान “बेबी”, “पिंक” और “नाम शबाना” जैसी फिल्मों से मिला। हाल ही में आई फिल्म मर्डर मिस्ट्री फिल्म “हसीन दिलरुबा” लोगों को काफी पसंद आई । जिसमे उनके को एक्टर विक्रांत मैसी थे। उन्होंने बताया की तापसी के साथ अभिनय करने का एक शानदार अनुभव था। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि वो बॉलीवुड में कदम रखने से पहले  सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में काम करती थी। तापसी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया है।

स्कूल ड्रेस में दिख रही है तापसी

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

दरअसल तापसी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीर साझा की जिसमे वो स्कूल ड्रेस में दिख रही है, उन्होंने बालों में दो छोटी भी बना रखी है। तापसी ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया है जो की उनके फैंस और साथ काम करने वाले एक्टर्स को भी काफी पसंद आ रहा है। सब स्कूल यूनिफॉर्म और दो छोटी वाली तापसी के क्यूटनेस पर फिदा हैं। आपको बता दें की तापसी इस तस्वीर में फर्स्ट प्राइज लिए खड़ी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है की “बहुत तेज दौड़ती है …बचपन से । उनकी चेहरे की मुस्कान ने सभी को मनमोहित कर दिया है। उनके चाहनेवाले इस पोस्ट कर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।