अथिया शेट्टी और के.एल राहुल की शादी का बदला शेड्यूल, दोस्त ने फैसले के कारणों का किया खुलासा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी (Alia Bhatt And Ranbir Kapoor) के बाद अब अगली शहनाई सुनील शेट्टी के घर बजने की तैयारी चल रही है। इन दिनों अथिया शेट्टी का नाम उनके क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल (KL Rahul And Athiya shetty) के साथ लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। दोनों की शादी के चर्चे खासा सुर्खियां बटोर रहे है। बीते दिनों यह बात लगातार सुर्खियों में बनी रही कि इस साल के अंत तक केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी (KL Rahul And Athiya shetty Marriage) के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि शादी को लेकर दोनों ही परिवारों की ओर से कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया।

KL Rahul And Athiya shetty

इस साल शादी नहीं करेंगे अथिया-केएल राहुल

वह इस मामले पर अब अथिया की एक करीबी दोस्त ने खुलासा करते हुए इन खबरों को अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। दोनों की शादी इस साल नहीं हो रही है। शादी की खबरों के लेकर उन्होंने कहा- यह सच नहीं है, इस साल कोई शादी नहीं हो रही। अथिया के पास इस साल 2 प्रोजेक्ट है। एक वेब डोमेन के लिए है और दूसरा थिएटर फिल्म के लिए…वह काफी व्यस्त है।

KL Rahul And Athiya shetty

whatsapp channel

google news

 

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि- अथिया शेट्टी के क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल भी इस साल अपने शेड्यूल को लेकर खासा व्यस्त हैं। केएल राहुल का विश्वकप आ रहा है और उनका शेड्यूल अलग-अलग टूर्नामेंट के लिए पहले से बुक है। दोनों का शेड्यूल एकदम पैक है। उनके पास इस साल शादी के लिए समय कहां है…

KL Rahul And Athiya shetty

नए घर में एक साथ रहेंगे अथिया-राहुल

वही हाल ही में अथॉरिटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपने कुछ रोमांटिक अंदाज की तस्वीरों को अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। राहुल ने अथिया के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लव यू… भी लिखा था। इसी के साथ दोनों ने अपने रिलेशनशिप को जगजाहिर किया था। वह राहुल और अथिया को कई बार एक साथ सपोर्ट किया जा चुका है।

KL Rahul And Athiya shetty

हाल फिलहाल केएल राहुल और अथिया शेट्टी के नए घर की खबरें खासा सुर्खियां बटोर रही है। सूत्रों की माने तो केएल राहुल ने रेंट पर एक घर लिया है, जिसमें वह अथिया शेट्टी के साथ रहने वाले है। ऐसे में खास बात यह है कि इस घर का 1 महीने का रेंट 10 लाख रुपए है।

Share on