खेसारी के गाने पर Kili Paul की बहन नीमा पॉल ने किया जबरदस्त डांस, video देख सब हुए हैरान

Neema Paul On Bhojpuri Song: तंजानिया की भाई बहन की जोड़ी किली पॉल और नीमा पॉल बीते काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर इनफ्लुएंस्टर के तौर पर छाई हुई है। दोनों भाई बहन भारत के कई अलग-अलग भाषाओं के गानों पर थिरकते और जबरदस्त डांस हो दिखाते नजर आ चुके हैं। किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर पंजाबी इंडस्ट्री, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई गानों पर धमाकेदार डांस वीडियो शेयर किए हैं।

भाई-बहन के जबरदस्त डांस वीडियो ने लोगों का भरपूर दिल भी जीता है। वही अब नीमा पॉल और किली पॉल का एक और भोजपुरी गाने का डांस वीडियो सामने आया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल के सुपरहिट गाने पर किली पॉल की बहन नीमा जमकर ठुमके लगाते नजर आ रही है, तो वहीं किली पॉल ने भी अपनी बहन का साथ दिया है।

नोटों की जगह पत्ते उड़ाते नजर आए क्लिप ऑल

इस वायरल वीडियो में नीमा पॉल जिस भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं, वह गाना खेसारी लाल यादव का है। खेसारी के साथ इस भोजपुरी गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस अर्शिया अर्शी ने जबरदस्त डांस किया है, लेकिन नीमा पॉल की जबरदस्त अदाएं और उनके डांस को देखने के बाद लोग खेसारी की अर्शिया को भूल गए हैं। नीमा पॉल का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और साथ ही लोग इस पर भरमार प्यार भी लुटा रहे हैं। बता दे अब तक नीमा के इस वीडियो को 81,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

whatsapp channel

google news

 

नीमा पॉल ने भोजपुरी के इस गाने में अपने तंजानिया के पारंपरिक पोशाक पहने हुए हैं। यह वीडियो भाई-बहन की जोड़ी ने अपने घर के बाहर शूट किया है। इस वीडियो में नीमा पॉल पर किली पॉल पैसों की जगह पत्ते उड़ाते नजर आ रहे हैं। भाई बहन की जोड़ी बेहद मजेदार है और लोगों को काफी पसंद भी आ रही है।

फैंन ने लुटाया भरमार प्यार

इस वीडियो को नीमा पॉल को टैग करते हुए उनके भाई किली पॉल नहीं शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- थैंक यू माय बिहार फैंस, आप इसी तरह हमारी कंटेंट को पसंद करते हुए हम पर अपना प्यार बरसाते रहिए। मैं अपनी इंडियन फैमिली को बेशुमार प्यार करता हूं। जय हिंद… आप सब को मेरा ढेर सारा प्यार…। वही लोग भी इस वीडियो पर काफी मजेदार अंदाज में कमेंट करते हुए एक बार फिर से किली पॉल और नीमा पॉल की तारीफ करते नजर आ रहे हैं

Share on