खेसारी या निरहुआ, कौन हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर, जानिए टॉप 5 एक्टर्स की इनकम

हमारे देश में भोजपुरी स्टार्स की लोकप्रियता अब दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। फिर चाहे वो खेसारी लाल यादव हो, पवन सिंह हो या फुर रवि किशन। इन सभी सितारों ने अपनी काबिलियत ओर जबरदस्त अभिनय के दम पर सफलता हासिल की है। जिसके परिणाम स्वरूप आज इनके गाने केवल देश नही बल्कि विदेशों में भी खूब पॉपुलर हो रहे हैं।

लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भोजपुरी जगत के ये सितारें अपने एक फ़िल्म के लिए लाखों रुपये चार्ज करते हैं। माना जाता है कि भोजपुरी के ये एक्टर्स जिस भी फिल्म में होते हैं वह पहले से हिट मानी जाती है। ऐसे में इन एक्टर्स को फिल्म के लिए मुंह मांगी फीस मिलती है। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी सिनेमा जगत के उन 5 सितारों के बारे में बताते हैं जो कि अपने एक फ़िल्म के लिए सबसे अधिक फीस लेते हैं।

रवि किशन :-

ravi kishan

फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी अपना नाम कमाने वाले रवि किशन केवल भोजपुरी इंडस्ट्री तक सीमित नही हैं, बल्कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में भी वह अपनी पहचान बना चुके हैं। ऐसे में रवि किशन अपने एक फिल्म के लिए 20 से 50 लाख रुपये तक फीस चार्ज करते हैं।

whatsapp channel

google news

 

खेसारी लाल यादव :-

khesari lal yadav

अभिनय के साथ-साथ अपने सुरीले आवाज से हर किसी को दीवाना बनाने वाले खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के एक जाने माने चेहरों में से एक हैं। वह फिल्मों के साथ साथ म्यूजिक एलबम के लिए भी गाते हैं और अपनी एक फिल्म के लिए 35 से 40 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

पवन सिंह :-

pawan singh

एक्टिंग के अलावा अपने गानों से धमाल मचाने वाले पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नही हैं। उन्होंने भोजपुरी के कई मशहूर गाने गाए हैं और उनके गाए हुए गाने विदेशों के पब-डिस्को में भी बज चुके हैं। ऐसे में आपको बतादें कि पवन सिंह अपने एक फिल्म के लिए करीबन 30 से 40 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।

दिनेश लाल यादव :-

dinesh lal yadav

इस लिस्ट में अगला नाम सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का है जिनकी गिनती भोजपुरी सिनेमा के टॉप एक्टर में की जाती हैं। दिनेश की पॉपुलैरिटी लोगों के बीच इस कदर है कि उनकी फिल्में रिलीज से पहले ही हिट मानी जाती है और आम्रपाली के साथ उनकी जोड़ी को परदे पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। हालांकि आपको बतादें कि निरहुआ अपनी एक फिल्म के लिए करीबन 30 से 35 लाख रुपये फीस लेते हैं।

रितेश पांडेय :-

ritesh pandey

इस लिस्ट में आखिरी नाम है भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चार्मिंग एक्टर कहे जाने वाले रितेश पांडेय का जो कि एक अभिनेता होने के साथ साथ एक सिंगर भी हैं। बतादें कि रितेश अपनी एक फ़िल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

Share on