खेसारी ने भोजपुरी में गाया बादशाह का Pani Pani Song, एक दिन मे 88 लाख लोगों ने देखा; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 19 जनवरी 2022, 7:18 अपराह्न

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshra Singh) की जोड़ी जब भी ऑनस्क्रीन नजर आई है, तो एंटरटेनमेंट का फुल ऑन तड़का लगा है। वही अब बादशाह (Badshah) के फेमस गाने पानी-पानी (Pani Pani Song) का भोजपुरी वर्जन लांच कर खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया (Khesari Lal Yadav New Song) से लेकर सभी प्लेटफार्म पर छा गए हैं। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का पानी-पानी (Bhojpuri Pani Pani Song) वर्जन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

 

बादशाह के पानी-पानी पर भोजपुरी तड़का

भोजपुरी सॉन्ग पानी-पानी का वीडियो सारेगामापा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर लांच किया गया है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह हॉट लुक में नजर आए हैं। साथ ही उनके बीच की केमिस्ट्री गाने को और भी ज्यादा मजेदार बना रही है। गाने के बोल के साथ-साथ गाने का फिल्मांकन भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

वायरल हुआ भोजपुरी पानी-पानी

दशकों से इस वीडियो को इतना ज्यादा प्यार मिल रहा है कि 24 घंटे के अंदर ही ये वीडियो यूट्यूब पर 88 लाख के व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। बात इस गाने के कोरियोग्राफर की करें, तो बता दे इस गाने को कोरियोग्राफ स्वरूप राज मेदरा ने किया है। रैप कोरियोग्राफी लकी विश्वकर्मा ने की है और इसका पूरा प्रोडक्शन निशांत सिंह ने संभाला है।

वहीं इस गाने में एक चीज बेहद खास है और वह इस गाने में भी रैप…दरअसल गाने में रैप खुद बादशाह ने ही किया है। भोजपुरी सॉन्ग पानी-पानी को खेसारी लाल यादव, रिनी चंद्रा और बादशाह तीनों ने मिलकर अपनी बेहतरीन आवाज से इसे सजाया है। लेखक अजीत मंडल ने इसके बोल और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है।

खेसारी लाल यादव और अक्षरा की जोड़ी को ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही स्टेज पर फैंस काफी पसंद करते हैं। वही अब 6 साल बाद एक साथ नजर आई इस जोड़ी को देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड है। इस दौरान इस गाने में अक्षरा और खेसारी दोनों ने पानी-पानी पर एक सिग्नेचर हुक स्टेप भी दिया है, जो सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो रहा है।

About the Author :