लंदन में लिट्टी चोखा बेचने निकले खेसारी लाल यादव, अंग्रेजी मैडम की इंग्लिश सुन चकरा गया दिमाग, देखें Video

Khesari Lal Yadav Video Viral: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंडिग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की फिल्म और उनके गानों के चर्चे देश नहीं बल्कि विदेशों में भी होते हैं। खेसारी लाल यादव की लगभग सभी फिल्में सुपर डुपर हिट साबित होती है, तो वहीं उनके गाने भी यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड का हिस्सा बनते हैं। साल 2022 में खेसारी लाल यादव के 3 गाने यूट्यूब की टॉप-10 की लिस्ट में शामिल थे। वहीं अब यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खेसारी लाल यादव लंदन की सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेचते नजर आ रहे हैं।

लंदन की सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेच रहे खेसारी

इस वायरल वीडियो में लंदन की सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेचते खेसारी लाल यादव काफी मस्तमौला अंदाज में अपने लिट्टी-चोखा को तैयार कर रही है कि इसी दौरान उनके पास एक अंग्रेजी मैडम आती है और वह अंग्रेजी में उनसे लिटी-चोखा मांगती है। इसके बाद जैसे ही वह खेसारी लाल यादव से उसके बारे में पूछती है, तो खेसारी जिस टूटी-फूटी इंग्लिश के साथ उस लंदन की गोरी मेम को लिट्टी चोखा के बारे में बताते नजर आते हैं, उसे देखकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

खेसारी लाल यादव के इस वीडियो को अब तक कई मिलियन लोग देख चुके हैं। खेसारी की मस्त कॉमेडी हर किसी को हंसने और लोटपोट होने पर मजबूर कर रही है। इस वीडियो को देखने के बाद कोई खेसारी को कॉमेडी का किंग कह रहा है, तो कोई उनकी टूटी फूटी इंग्लिश की तारीफ में कसीदे पड़ता नजर आ रहा है। बता दे खेसारी लाल यादव की जबरदस्त कॉमेडी का यह सीन उनकी सुपरहिट फिल्म दुल्हन वही जो पिया मन भाए से जुड़ा हुआ है।

whatsapp channel

google news

 

खेसारी के यह फिल्म 14 जनवरी 2021 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बड़े पर्दे पर धुआंधार कमाई की थी। खेसारी की इस फिल्म की शूटिंग विदेशों में की गई थी। बता दे दुल्हन वही जो पिया मन भाए फिल्म शशि फिल्म्स के बैनर तले बनी थी। इसके डायरेक्टर रजनीश मिश्रा है।

Share on