Bhojpuri Star Social Media Ranking List: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार से कम नहीं है। वही बदलते दौर के साथ आज लोग अपने फेवरेट सेलिब्रिटी को सिर्फ ऑनस्क्रीन देखना ही पसंद नहीं करते, बल्कि ऑफस्क्रीन सोशल मीडिया के जरिए उनकी निजी जिंदगी से भी जुड़े रहते हैं। वहीं दूसरी ओर स्लैब्स भी अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए हर दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उनके साथ अपनी हर दिन को साझा करते हैं। इस कड़ी में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार की भी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस लिस्ट में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह से लेकर ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का नाम शामिल है। ऐसे में आइए हम बताएं कि इस लिस्ट में टॉप पर किसका नाम है?

पवन सिंह
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार कहे जाने वाली पवन सिंह की सोशल मीडिया पर फॉलोइंग इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा हुआ करती थी, हालांकि बीते कुछ सालों में खेसारी ने इस मामले में उन्हे पीछे छोड़ दिया है। बता दे सोशल मीडिया पर उनके 2.4 मिलियन यानी करीबन 24 लाख फॉलोअर्स है। वहीं पवन सिंह कुल 60 लोगों को फॉलो करते हैं।

खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव का भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का ट्रेनिंग स्टार कहा जाता है। खेसारी लाल यादव बीते 2 सालों से अपने गानों और फिल्मों के जरिए जबरदस्त धमाल मचा रहे हैं। बीते साल खेसारी लाल यादव के 3 गाने यूट्यूब पर टॉप-10 का हिस्सा रहे थे। खेसारी लाल यादव के सोशल मीडिया पर 2.9 मिलियन यानी करीब 29 लाख की फैन फॉलोइंग है। वहीं सिर्फ 18 लोगों को फॉलो करते हैं।

रवि किशन
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपने दमदार अभिनय का जलवा दिखा चुके रवि किशन के सोशल मीडिया पर 1.7 मिलीयन फॉलोअर्स है। बता दे रवि किशन खुद 50 लोगों को फॉलो करते हैं।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ
‘निरहुआ सटल रहे’ फिल्म से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले दिनेश लाल यादव को इंडस्ट्री का जुबली स्टार कहा जाता है। निरहुआ की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग 15 लाख के करीब है। बता दे निरहुआ खुद 600 लोगों को फॉलो करते हैं।