Khesari Lal Yadav Fees: करोड़ो के मालिक है खेसारी लाल यादव, फिल्मों से ज्यादा स्टेज-शो की लेते हैं फीस

Khesari Lal Yadav Film And Stage Show Fee: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दो सुपर स्टार्स के चर्चे हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। इनमें से एक नाम है भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) का है और दूसरा मेगास्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का… यह दोनों ही अभिनेता भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखते हैं। दोनों ही एक्टर्स ने अपनी फिल्मों और अपने गानों के जरिए लोगों के बीच अपनी पापुलैरिटी का पैमाना खुद तय किया है। ऐसे में क्या आप जानते हैं मेगास्टार खेसारी लाल यादव एक फिल्म (Khesari Lal Yadav Film Fees) या एक स्टेज शो के लिए कितनी फीस (Khesari Lal Yadav Stage Show Fees) लेते हैं…? अगर नहीं तो आइए इसके बारे में हम आपको बताते हैं।

Khesari Lal Yadav

मेगास्टार है खेसारी लाल यादव 

खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की आवाज के मुरीद देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मौजूद है। खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के गाने लोगों के सर चढ़कर बोलते हैं। दोनों के हर गाने रिलीज होने के कुछ ही दिनों में सुपरहिट हो जाते हैं। खेसारी लाल यादव और पवन सिंह दोनों ही इंडस्ट्री में एक-दूसरे को बराबर की टक्कर देते हैं। बता दे खेसारी लाल यादव ने एक अभिनेता का सफर दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेचकर शुरु किया था। लंबे समय तक वह दिल्ली में लिट्टी चोखा बेचा करते थे। खेसारी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक गाने के जरिए कदम रखा और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Khesari Lal Yadav

whatsapp channel

google news

 

हिट की गांरटी है खेसारी लाल यादव का नाम

खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा उनके गानों की पॉपुलरिटी और उनकी फिल्मों की कमाई से ही लगाया जा सकता है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हर एक फिल्म के लिए अच्छी खासी रकम लेते हैं। इतना ही नहीं एक स्टेज शो के लिए भी लाखों में फीस चार्ज करते हैं। खेसारी लाल यादव को लेकर यह बात बड़ी फेमस है कि वह जिस भी फिल्म में अभिनय करते हैं उस फिल्म के हिट होने की गारंटी के साथ-साथ उस फिल्म के गानों के सुपर हिट होने की गारंटी भी निर्माता-निर्देशक को होती है।

क्या है खेसारी लाल यादव की फीस

खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए 40 से 45 लाख रुपए फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा खेसारी लाल यादव एक स्टेज शो के लिए भी 15 लाख रुपए फीस चार्ज करते हैं। खेसारी लाल यादव के स्टेज शो की पॉपुलरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बीते दिनों उनके एक स्टेज शो कार्यक्रम में लोगों की भीड़ इस कदर उमड़ी थी कि उन्हें देखने के लिए लोग टावर पर चढ़ गए थे।

Share on