Khesari Lal Yadav Love-Affairs: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। खेसारी लाल यादव ने कामयाबी का यह आसमान अपनी मेहनत से कमाया है। खेसारी लाल यादव की पॉपुलरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आज उनके गाने ग्लोबल लेवल पर ट्रेंड करते हैं। इतना ही नहीं साल 2022 के टॉप यूट्यूब-10 वीडियो में 2 गाने खेसारी लाल यादव के थे। यही वजह है कि खेसारी लाल यादव को ग्लोबल स्टार कहा जाता है।

खेसारी लाल यादव ने अपनी फिल्मों और गानों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी है। दरअसल इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव का नाम काजल राघवानी से लेकर कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है। ऐसे में क्या आप उनकी रियल लाइफ पार्टनर के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं कौन है भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की रियल पत्नी…

दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी चोखा बेचते थे खेसारी
भोजपुरी फिल्मों में अपने गाने और अभिनय डेब्यू से पहले खेसारी लाल यादव दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेचने का काम करते थे। खेसारी लाल यादव ने सबसे पहले सिंगिंग की दुनिया में अपना नाम कमाया था। इसके बाद उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनय के पर्दे पर भी दमदार एक्टर के तौर पर पहचान मिली। खेसारी लाल यादव अपने गानों और फिल्मों के अलावा कई एक्ट्रेस संग अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। इस लिस्ट में काजल राघवानी से लेकर श्रुति राव तक का नाम शामिल है।

कौन है खेसारी लाल यादव की रियल पत्नी
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले ही शादी कर ली थी। उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है। असल जिंदगी में खेसारी लाल यादव और चंदा देवी 2 बच्चों के माता-पिता भी हैं। उनकी बेटी का नाम कृति यादव है, जो 7 साल की उम्र में ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक दमदार बाल कलाकार के तौर पर नजर आ चुकी है।

काजल राघवानी और खेसारी के अफेयर्स के चर्चे
खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साजन चले ससुराल फिल्म से की थी। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के साथ पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आए थे। पहली ही फिल्म से खेसारी लाल यादव लोगों के दिलों में छा गए थे। इसके बाद खेसारी लाल यादव अगली फिल्म काजल राघवानी के साथ की। काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के लव अफेयर के चर्चे इंडस्ट्री के फेमस चर्चों में से एक है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कई बार ऑफस्क्रीन खबरों के गलियारों में भी सुर्खियां बटोर चुकी है।
काजल राघवानी संग लगातार अफेयर्स की चर्चा पर हमेशा खेसारी यही बोलते ही नजर आए हैं कि वह सिर्फ उनकी ऑनस्क्रीन पाटनर है। खेसारी लाल यादव शादीशुदा है। ऐसे में जब दोनों के अफेयर के चर्चे आसमान की बुलंदियों को छूने लगे, तो उनके शादीशुदा होने के हंगामे ने काजल राघवानी को तोड़ दिया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव दोनों ने एक-दूसरे को लेकर कई स्टेटमेंट भी दिए थे।

श्रुति राव और खेसारी के अफेयर्स के चर्चे
खेसारी लाल यादव का नाम काजल राघवानी के अलावा अपनी को-एक्ट्रेस श्रुति राव के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों पहली बार फिल्म लिट्टी-चोखा में एक साथ नजर आए थे। इस दौरान ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए दोनों के ऑफस्क्रीन अफेयर्स के चर्चे शुरू हो गए थे। हालांकि जब यह खबरें मीडिया में तूल पकड़ने लगी, तो दोनों ने इन खबरों को अफवाह बता कर इनका खंडन किया था।

यामिनी सिंह और खेसारी लाल यादव
खेसारी के साथ अफेयर्स के चर्चों में भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह का नाम भी काफी चर्चा बटोर चुका है। दोनों बैक टू बैक कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। वही आने वाले समय में भी उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में है। दोनों के कई रील्स वीडियो भी काफी तहलका मचा चुके हैं। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आती है। हालांकि सोशल मीडिया पर जब भी दोनों के अफेयर्स को लेकर खबरे आई, तो उन्होंने इसे महज अफवाह बताया है।