Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का लिट्टी चोखा प्रेम तो सभी जानते हैं। खेसारी को पसंद करने वाले जानते हैं कि उन्हें लिट्टी चोखा (Litti Chokha) खाना कितना पसंद है। खेसारी लाल यादव भी कई बार अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उनकी फेवरेट डिश लिट्टी चोखा (Khesari Lal Yadav Litti Chokha Party) है। हाल ही में एक रेस्टोरेंट में लिट्टी चोखा का मजा लेते हुए खेसारी लाल यादव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया (Khesari Lal Yadav Viral Image) पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में खेसारी लाल यादव अपनी अपकमिंग फिल्म की टीम के साथ लिट्टी चोखा का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।
दोस्तों के साथ लिट्टी चोखा की पार्टी करते खेसारी लाल यादव की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों पर खेसारी लाल यादव के फैंस जमकर प्यार बरसाते और खेसारी के देसी अंदाज की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में खेसारी लाल यादव के साथ उनकी आने वाली फिल्म की टीम के लोग भी नजर आ रहे हैं।
दिल्ली में लिट्टी चोखा बेचते थे खेसारी लाल यादव
बहुत कम लोग जानते हैं कि खेसारी लाल यादव का लिट्टी चोखा से बेहद गहरा नाता है। दरअसल फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले खेसारी लाल यादव दिल्ली में सफदरजंग के पास लिट्टी चोखा बेचा करते थे। हालांकि जब उनका नाता फिल्मी दुनिया से जुड़ गया, तो मुंबई में काम में बिजी होने के कारण लिट्टी चोखा का मजा लेने का मौका बेहद कम मिला। वही हाल ही में उन्हें एक होटल में लिट्टी चोखा का लुत्फ उठाने का मौका मिला, तो उन्होंने इसे हाथ से नहीं जाने दिया।
खेसारी लाल यादव की लिट्टी चोखा पार्टी
लिट्टी चोखा से खेसारी लाल यादव का नाता बड़ा ही गहरा है। पहले दिल्ली में खुद लिट्टी चोखा बेचा करते थे और बाद में लिट्टी चोखा के नाम से उनकी एक फिल्म भी आ चुकी है, जिसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी। खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक काफी पॉपुलर है और यही वजह है कि आज भी जब भी उनका कोई नया गाना या फिल्म रिलीज होती है, तो वह कुछ ही मिनटों में तेजी से वायरल होने लगती है।