खेसारी ने रंग लगाने के बहाने एक्ट्रेस को छेड़ा, Lip Kiss का Video हुआ Viral, देखें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 मार्च 2023, 8:11 अपराह्न

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरहिट एक्टर होने के साथ-साथ बेस्ट सिंगर भी है। यही वजह है कि उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए होली से पहले ही बीते कुछ ही महीनों में दर्जनों होली के गाने (Khesari Lal Yadav Holi Song) रिलीज कर दिए हैं। खेसारी के यह सभी गाने सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक धमाल मचा रहे हैं। वही हाल ही में रिलीज हुआ उनका नया होली का गाना तो व्यूद के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ चुका है। बता दे खेसारी के इस गाने के बोल ‘हमार बाड़े पति’ है, जिसे सारेगामापा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में खेसारी के साथ शिल्पी राघवानी (Shilpi Raghwani) रोमांस करती नजर आ रही है।

खेसारी और शिल्पी के रोमांस ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

शिल्पा और खेसारी के रोमांटिक इस वीडियो ने फैंस के दिलों के तार होली के मौके पर इस कदर छोड़ दिए हैं कि इस गाने ने व्यूज के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। जहां इस गाने में शिल्पी राघवानी खेसारी की साली का किरदार निभा रही है, तो वहीं खेसारी उन्हें रंग लगाने के बहाने उनके साथ छेड़छाड़ करते और रोमांस करते नजर आ रहे है। इस वीडियो में खेसारी और शिल्पी के लिप किस का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

कई मिलीयन लोगों ने बरसाया खेसारी-शिल्पी पर प्यार

खेसारी और शिल्पा राघवानी की जोड़ी को इस गाने में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 4 दिन में इस वीडियो ने 7.7 मिलीयन व्यूज के आंकड़े को पार कर लिया है। खेसारी और शिल्पा राघवानी की जोड़ी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक है। बता दें ये पहली बार इस गाने में नजर नहीं आ रहे, बल्कि इससे पहले भी यह कई म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आ चुके हैं। वही इस गाने में खेसारी और शिल्पी राघवानी की रोमांटिक केमिस्ट्री पर कमेंट सेक्शन में फैंस भरमार प्यार लुटा रहे हैं।

बात इस गाने की टीम की करें तो बता दें कि इस गाने को खेसारी और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। वहीं इस गाने के राइटर प्रकाश परदेसी है और इस गाने को म्यूजिक शुभम राज ने दिया है, जबकि गाने के कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा है। खेसारी का यह गाना यूट्यूब पर बेहद जबरदस्त धमाल मचा रहा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।