निरहुआ को छोड़ अब खेसारी से लिपटी आम्रपाली, पति-पत्नी के बीच इस रोमांस विडियो ने लोगो हुए लट्टू

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 जून 2023, 7:57 अपराह्न

Khesari Lal Yadav And Amrapali Dubey romance video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की जोड़ी इन दिनों आम्रपाली दुबे के साथ यूट्यूब पर धमाल मचा रही है, जिसमें आम्रपाली अपने सुपर हीरो निरहुआ को छोड़ इन दिनों खेसारी की बाहों में लिपटी नजर आ रही है। जोड़ियों के इस बदले अवतार पर फैंस भी भरमार प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल खेसारी और आम्रपाली दुबे का एक नया गाना यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। यह गाना दोनों की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का है, जिस पर अब तक करोड़ों लोग प्यार बरसा चुके हैं। इस गाने ने यूट्यूब पर व्यूज के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

वायरल हुई खेसारी-आम्रपाली का गाना

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का गाना ‘पिया जी के मुस्की’ यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है। इस गाने को अब तक 84 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोगों ने इस गाने में खेसारी और आम्रपाली दोनों के एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ की है। जहां एक ओर खेसारी और आम्रपाली की यह फिल्म एक साफ-सुथरी लव स्टोरी को दर्शाती है, तो वहीं इस गाने में दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी हर किसी का दिल जीत रही है। इस गाने में जहां खेसारी सिंपल कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं, तो वहीं आम्रपाली दुबे ने ब्राउन कलर का लहंगा पहना हुआ है जिसमें वे बेहद खूबसूरत दुल्हन सी लग रही है।

जबदस्त है पिया जी के मुस्की गाना

डोली सजा के रखना के इस गाने को एसआरके म्यूजिक ने अपने ऑफिशल युटुब चैनल पर 2 सितंबर 2022 को रिलीज किया था और अब तक यह गाना व्यूज के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए करोड़ों के आंकड़े को पार कर चुका है। इसके लिरिक्स प्रफुल्ल तिवारी ने लिखे हैं, जबकि रजनीश मिश्रा ने इसे म्यूजिक दिया है। रोशन सिंह द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के गाने को कन्नू मुखर्जी और प्रसून यादव ने कोरियोग्राफ किया है, जिस पर आम्रपाली दुबे और खेसारी फुल मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

इस म्यूजिक वीडियो में खेसारी और आम्रपाली के बीच की डेशिंग बॉन्डिंग हर किसी का दिल जीत रही है। हर कोई दोनों कि इस केमिस्ट्री पर जमकर प्यार बरसा रहा है। अगर आपने अब तक पिया जी के मुस्की गाना नहीं देखा है, तो आप एक क्लिक के साथ इस गाने को यहां देख सकते हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।