20 साल की Jannat Zubair बनीं Khatron Ke Khiladi 12 की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट? जाने पर एपीसोड फीस

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 21 जून 2022, 9:36 पूर्वाह्न

कलर्स टीवी का शो खतरों के खिलाड़ी अपना 12वां सीजन (Khatron Ke Khiladi) लेकर जल्द ही दस्तक देने वाला है। इस शो से जुड़ने वाले कंटेस्टेंट की नेम लिस्ट (Khatron Ke Khiladi Player Name List) भी अब सामने आ चुकी है। वहीं इस बार शो में कई बड़ी हस्तियां शिरकत लेने वाली है। ऐसे में एक नाम जो खासा चर्चाओं में छाया हुआ है, वह है इंटरनेट सेंसेशन क्वीन जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) का… जन्नत जुबैर भी खतरों के खिलाड़ी 12 की कंटेस्टेंट बनने वाली है। जन्नत जुबैर (Jannat Zubair In Khatron Ke Khiladi 12) के शो से जुड़ने के साथ ही यह खबर भी खासा सुर्खियां बटोर रही है कि वह इस सीजन की सबसे हाईएस्ट पैड कंटेस्टेंट (Khatron Ke Khiladi Highest Paid Actress) होंगी।

Jannat Zubair

जन्नत जुबैर के शो की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस

खतरों के खिलाड़ी एक रियालिटी शो है, जिसमें बेस्ट स्टंट बेस्ड कंटेस्टेंट शो का विनर बनता है। यह पूरा शो स्टंट पर बेस एक रियालिटी शो है। यही वजह है कि इसकी पापुलैरिटी फैंस के बीच काफी ज्यादा है। फैंस हर साल इस के सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन भी जल्द ही शुरू होने वाला है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जन्नत जुबैर भी खतरों के खिलाड़ी के 12 सीजन का हिस्सा बनने वाली है।

Jannat Zubair

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जन्नत जुबैर खतरों के खिलाड़ी 12 में सीजन की सबसे हाईएस्ट पैड कंटेस्टेंट होंगी। जन्नत जुबेर टेलीविजन इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रूबीना दिलाईक, इंटरनेट सेंसेशन मिस्टर फैजू, मुनव्वर फारूकी जैसे स्टार्स को पीछे छोड़ शो की सबसे महंगी पहली कंटेस्टेंट बन गई है।

Jannat Zubair

एक एपीसोड के लिए ले रही लाखों

रिपोर्ट की माने तो जन्नत जुबेर पर एपिसोड के लिए 18 लाख रूपये चार्ज कर रही है। वहीं जन्नत के बाद मिस्टर फैजू पर एपिसोड के लिए 17 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं। तो वही बिग बॉस के 14वें सीजन की विनर रही रुबीना दिलैक शो के लिए भारी-भरकम रकम वसूल रही है।

Jannat Zubair

खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और बात इसके कंटेस्टेंट की करें, तो बता दें इस बार शो में तुषार कालिया, प्रतिक सहजपाल, रूबीना दिलाईक सहित कई एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दिग्गज धमाल मचाने वाले हैं। शो के मेन होस्ट स्टार इस बार भी रोहित शेट्टी ही होंगे, जो सभी को फीयरलेस तरीके से मुश्किल स्टंट कराते और फैंस का मनोरंजन करते नजर आएंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।