‘केजीएफ’ स्टार यश ने खरीदा आलीशान घर, पत्नी राधिका के साथ पूजा करते आए नजर, देखें अंदर की तस्वीरें

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 05 जुलाई 2021, 4:18 अपराह्न

साउथ के फिल्मों के बेहतरीन सुपरस्टार यश  इन दिनों अपनी दमदार फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। केजीएफ फिल्म रिलीज होने के बाद लोग तो उनके जबरा फैन हो गए हैं। फैन्स उनकी फिल्म केजीएफ 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि केजीएफ का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उन्होंने कई कन्नड टीवी सीरियल में काम किया हैं। यश ने साल 2007 में फिल्म जमवाड़ा हुदगीर से फिल्मों में डेब्यू किया था।

दरअसल यश अपनी पत्नी के साथ एक नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। एक्टर का ये नया घर बेंगलुरू में है। जहां यश ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस घर की गृह प्रवेश की पूजा की है। इनका नया घर देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे यश और उनकी पत्नी की तस्वीर देखा जा सकता है, दोनों अपने परिवार के साथ पूजा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में उन्होंने एक आलीशान बंगला खरीदा है। वही उनकी नेटवर्थ की बात करें तो यस कुल 50 करोड की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।

आपको बता दें कि अभिनेता यश ने 2016 में कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री राधिका से शादी की थी। उनकी पत्नी भी कई कन्नड़ और तमिल फिल्मों में नजर आ चुकी है। इन दोनों का एक बेटा और एक बेटी भी है।

फिल्मों में करोड़ों की फीस लेने वाले अभिनेता यश के पापा अरुण कुमार एक ड्राइवर है। इतने अमीर होने के बावजूद इनके पिता आज तक बस चलाना नहीं छोड़े। उनका कहना है ये तो  प्रोफेशन है क्योंकि इसी के वजह से उनका बेटा आज इस मुकाम पर पहुंचा है।

अभिनेता यश अपनी लग्जरी है स्टाइल लाइफ स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। इनके पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। यश के पास  80 लाख की रेंज रोवर और एक करोड़ का ऑडी क्यू सेवन भी है।

अभिनेता यश साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता है। केजीएफ के जरिए उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था और पहले ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। अब फैन्स KGF 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।