360 बार हड्डियां टूटने के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, जल्द बनेंगे KBC-15 के पहले करोड़पति!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 18 अगस्त 2023, 4:49 अपराह्न

KBC Contestant Rahul Nema: अमिताभ बच्चन के सुपरहिट क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति का 15 सीजन शुरू हो गया है। शो अपनी शुरुआत से ही काफी मजेदार है। शो का पहला एपिसोड 14 अगस्त को टेलीकास्ट हुआ था। वहीं 4 दिन में ही कौन बनेगा करोड़पति 15 को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। दरअसल शो में बतौर कंटेस्टेंट आए राहुल नेमा अब जल्द ही एक करोड़ के सवाल का जवाब देंगे। हालांकि वह एक करोड़ के सवाल का जवाब दे पाते हैं या नहीं…ये अभी क्लीयर नहीं है। ऐसे में आइये हम आपको कौन बनेगा करोड़पति 15 के पहले करोड़पति सवाल पर पहुंचे कंटेस्टेंट राहुल कुमार नेमा के बारे में डिटेल में बताते हैं। साथ ही यह भी बताते हैं कि किस तरह उनकी जिंदगी किसी बड़े संघर्ष से कम नहीं रही है।

कौन है राहुल कुमार नेमा

कौन बनेगा करोड़पति में बतौर कंटेस्टेंट आए राहुल कुमार नेमा के हौसलों की ही देन है कि आज वह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे हुए हैं। राहुल नेमा ने जब अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ावों के बारे में बताया तो अमिताभ बच्चन भी चौंक गए और उनकी आंखों से आंसू झलक पड़े।

360 बार टूट चुकी है राहुल नेमा की हड्डियां

राहुल नेमा एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है, जिसकी वजह से उनकी हड्डियां झटके भर से टूट जाती है। इस बीमारी की वजह से अब तक राहुल के शरीर में 360 फैक्चर हो चुके हैं। राहुल की इस बीमारी की वजह से शरीर पर थोड़ा सा भी जोर पड़ने पर शरीर के उसे हिस्से की हड्डी टूट जाती है। राहुल नेमा पैशे से एक असिस्टेंट बैंक मैनेजर है। मौजूदा समय में वह भोपाल के ग्रामीण बैंक में काम करते हैं।

बता दे राहुल की हाइट इस बीमारी की वजह से छोटी रह गई है। इस बीमारी की वजह से वह हर दिन किसी नई परेशानी का सामना करते हैं। वही सबसे बड़ा दर्द तो यह है कि उनकी इस बीमारी का अब तक कोई इलाज भी नहीं मिल पाया है। राहुल नेमा की इस बीमारी का नाम Osteogenesis Imperfect है।

अपनी इस गंभीर बीमारी से जूझते हुए राहुल नेमा की जिंदगी कुछ ऐसी है कि ना हीं तो वह किसी को टाइट पकड़ सकते हैं और ना ही किसी के साथ रह पाते है। इतना ही नहीं वह बेड पर सोते हुए करवट भी नहीं ले सकते हैं।

एक करोड़ के सवाल पर पहुंचे राहुल नेमा

राहुल नेमा 10 सवालों के सही जवाब देते हुए 3 लाख से ज्यादा की रकम जीत चुके हैं। वही शो को लेकर सामने आए लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में यह नजर आ रहा है कि राहुल नेमा एक करोड़ के सवाल का जवाब देते नजर आते हैं। हालांकि सवाल सही होगा या नहीं, यह जानने के लिए आपको कौन बनेगा करोड़पति 15 का लेटेस्ट एपिसोड देखना होगा। तभी पता चलेगा कि राहुल नेमा करोड़पति बने हैं या नहीं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।