विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ को पहनाई नीलम लगी हीरे की इंगेजमेंट रिंग, अंगूठी की कीमत बस इतनी  

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 10 दिसम्बर 2021, 5:07 अपराह्न

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)  बॉलीवुड के नए रियल कपल बन गए हैं एक महीने के जबरदस्त शोर-शराबे के बाद दोनों ने शादी के सात फेरे आखिरकार ले लिए। अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधे विक्की और कैटरीना ने अपने नए रिश्ते की कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी ऑफिशियल मोहर भी लगा दी है। इन तस्वीरों का उनके फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इन तस्वीरों में कैटरीना कैफ जहां सुर्ख लाल लहंगे में दिख रही है वही विक्की कौशल आइवरी शेरवानी में काफी जच रहे हैं। लेकिन इन तस्वीरों में सबसे खास रहा वह है विक्की कौशल का कैटरीना कैफ को पहनाया हुआ इंगेजमेंट रिंग (Katrina Kaif engagement ring), जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

vicky kaushal katrina kaif wedding album

तस्वीर में कैटरीना कैफ अपने इंगेजमेंट रिंग में दिखाई दे रही है। विकी कौशल ने जो अंगूठी कैटरीना कैफ को सगाई में पहनाई है वह नीलम लगी हुई हीरे की अंगूठी है। कैटरीना कैफ की इंगेजमेंट रिंग में एक बड़ा सा नीलम लगा हुआ है जिसके चारों तरफ हीरे जड़े हुए हैं। उनकी इंगेजमेंट रिंग टिफनी एंड कंपनी के द्वारा बनाया गया है जो कि आयत के आकार का है।

कैटरीना कैफ के इंगेजमेंट रिंग की कीमत बस इतनी

vicky kaushal katrina kaif wedding album

रिपोर्ट की मानें तो इस अंगूठी की कीमत 9800 USD यानी की रुपए मे इसकी बात करें तो  ₹7,40,735 की है। इसके अलावा कैटरीना कैफ का मंगलसूत्र भी काफी खूबसूरत है, इसने भी लोगों को अपने तरफ ध्यान खींचा।वहीं, कैटरीना ने भी विक्की को प्लैटिनम बैंड पहनाया. रिपोर्ट्स की माने तो, कैटरीना ने प्लेटिनम की टिफ़नी सोलेस्टे रिंग और विक्की ने प्लैटिनम में टिफनी क्लासिक बैंड पहना अपनी रिंग फिंगर में पहनें।

vicky kaushal katrina kaif wedding album

 

इसके अलावा कैटरीना कैफ की शादी में पहने हुए कपड़े की बात करे तो कैटरीना कैफ ने शादी के लिए ट्रेडिशनल लाल लहंगा पहना ही था उयर इसमे  भारी कढ़ाई थी. इसकी मैचिंग उन्होंने  दुपट्टा भी ले रखा था.  मांग टीका और नथुनी भी उन्होंने पहनी थी.  विक्की कौशल ने आइवरी सिल्क शेरवानी पहने काफी जच रहे थे. कैटरीना और विक्की के वेडिंग आउटफिट को  पॉपुलर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जीके द्वारा डिजाइन किया है.

कैटरीना के लहंगे मे लगे हीरे-मोती

vicky kaushal katrina kaif wedding album

इसके अलावे कैटरीना के लहंगे मे सब्यसाची हेरिटेज ज्वैलरी के हाथ से बने मोतियों और 22 कैरेट सोने, बिना कटे हीरों के बेस्पेक ब्राइडल ज्वैलरी  लगाया गया है. वहीं, विक्की कौशल आइवरी प्रिंटेड शेरवानी  क्लासिक वेडिंग आउटफइट को सब्यसाची हेरिटेज ज्वैलरी के साथ पेयर किया

 

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।