अभिषेक बच्चन से पहले इस एक्टर के साथ होने वाला था करिश्मा कपूर का रिश्ता, मां की वजह से बिगड़ी बात

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। भले ही वह फिल्म से दूर हो पर लोगों से हमेशा जुड़ी रहती है। करिश्मा कपूर अपनी फिल्मी करियर के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। आपको बता दें कि करिश्मा ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। दोनों कई सालों तक साथ रहे। हालांकि रिश्ते में अनबन होने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिए।

क्या आप जानते हैं कि संजय कपूर से शादी करने से पहले करिश्मा कपूर अभिषेक बच्चन से प्यार करते थे। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन अभिषेक बच्चन के अलावा करिश्मा के लिए किसी और खानदान में भी रिश्ता भेजा गया था।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो करिश्मा कपूर का रिश्ता विनोद खन्ना के घर उनके बेटे अक्षय खन्ना के लिए गया था। कहा जाता है कि करिश्मा कपूर की मां इस रिश्ते के खिलाफ थी वह नहीं चाहती थी कि करिश्मा की इतनी जल्दी शादी हो।

मीडिया में कई ऐसे बातें हैं जो खुलकर सामने नहीं आई लेकिन कहा जाता है कि करिश्मा और अक्षय खन्ना की शादी की बात उस समय चल रही थी जब करिश्मा अपने करियर की ऊचाईयों पर थी और उस दौर में अगर कोई अभिनेत्री शादी कर ले तो उसका करियर खराब हो जाता था। इसलिए करिश्मा कपूर की मां बबीता नहीं चाहती थे की करिश्मा की इतनी जल्दी शादी हो।

whatsapp channel

google news

 

यहाँ भी माँ की वजह से टूटा रिश्ता

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर भी एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। उनके परिवार वालों ने इस रिश्ते को मंजूरी भी दे दी थी। इन दोनों की सगाई भी हो चुकी थी लेकिन इन दोनों का रिश्ता शादी के पवित्र बंधन तक नहीं पहुंच पाया। करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता टूटने मे भी उनकी माँ बबीता का ही हाथ रहा हैं।

अभिषेक बच्चन की फ्लॉप करियर बनी वजह

कहा जाता है उस समय करिश्मा एक के बाद एक कई हिट फिल्में दिए जा रही थी और अभिषेक बच्चन की फिल्मे फ्लॉप हो रही थी। ऐसे में करिश्मा की मां बबीता कपूर अभिषेक बच्चन के फ्लॉप करियर से परेशान थी। बबीता कपूर ने करिश्मा को अभिषेक बच्चन से शादी ना करने की सलाह भी दी थी। इन्हीं सब कारणों से इन दोनों का रिश्ता टूट गया।

अभी अकेली रह रही करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। उनके दो बच्चे हुए लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। एक तरफ जहां संजय कपूर ने दूसरी शादी कर ली वही करिश्मा आज भी तलाकशुदा है। करिश्मा अपने बच्चे के साथ समय बिताना पसंद करती हैं।

Share on