Karisma Kapoor And Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तालाक को एक लंबा अरसा हो चुका है। दोनों को तलाक के बाद से लेकर अब तक बेहद कम ही मौके पर ही देखा गया है। वही हाल ही में एक बार फिर करिश्मा कपूर अपने बेटे के लिए संजय कपूर संग टूटे अपने रिश्ते को भुलाकर साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने अपने बेटे की कियान कपूर का 13वां जन्मदिन एक साथ मनाया।
एक साथ नज़र आए करिश्मा कपूर और संजय कपूर
बता दे करिश्मा कपूर और संजय कपूर बेटे कियान का जन्मदिन मनाने अकेले नहीं आए थे, बल्कि इस दौरान संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया भी उनके साथ अपने बच्चों को लेकर पहुंची थी। ऐसे में कियान के जन्मदिन कि इन वायरल तस्वीरों को देखने के बाद आप इसे कपूर फैमिली का एक स्पेशल लंच कह सकते हैं, जिसमें पूरा परिवार एक साथ दिखा।
इस दौरान करिश्मा कपूर ने वैन्यू में एंट्री करने से पहले पैपराजी को हाथ हिला कर पोज दिए और कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोगों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। इस दौरान बेटे के जन्मदिन पर करिश्मा और संजय को एक साथ देख कर जहां कुछ लोगों ने उनकी तारीफें कर रहे हैं, तो वहीं कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया।
करिश्मा-संजय को साथ दें नेटजंस ने किए भद्दे कमेंट
इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए कुछ ने लिखा- करिश्मा आज भी उतनी ही प्यारी लगती है… तो वहीं एक ने कहा- बेटे के प्यार को इन दोनों ने अपनी ईगो से परे रखा, यह बहुत अच्छी बात है। तो वही ट्रोलर्स ने इस दौरान दोनों के रिश्ते पर कमेंट करते हुए लिखा- इन लोगों को तलाक से कुछ फर्क नहीं पड़ता, इनके अपने अलग ही रिश्ते चलते हैं।
इन वायरल तस्वीरों में से कुछ तस्वीरें खुद करिश्मा ने भी अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे पर भरमार प्यार लुटाती और बेटे को गले लगाकर उसे जन्मदिन की बधाई देती नजर आ रही है। बता दे करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने साल 2003 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। साल 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया था, जिसके बाद संजय कपूर ने साल 2017 में प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। हाल ही में करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर 18 साल की हुई है, तो वहीं अब उनका बेटा कियान भी 13 साल का हो गया है।