इन 6 दिग्गजों के साथ चला Karisma Kapoor का अफेयर? फिर भी आज अकेली बिता रही ज़िंदगी

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर ने 1990 और 2000 के दशक में अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच खूब नाम कमाया हैं। अपने हुस्न और अभिनय से करोड़ों दर्शकों का दिल जीतने वाली करिश्मा आज किसी पहचान की मोहताज नही हैं। महज 17 साल की उम्र में रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म ‘कैदी’ से करिश्मा ने बॉलीवुड में कदम रखा था और हर किसी को अपने एक्टिंग का दीवाना बना दिया था। करिश्मा ने अपने फिल्मी सफर में खूब नाम कमाया है। मगर प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वह अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चे में रही हैं।

karishma kapoor

उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के कारण लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी हैं। बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ नाम जुड़ने के बाद भी आज 47 साल की उम्र में करिश्मा अपनी जिंदगी अकेली बिता रही हैं। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको लोलो के लव लाइफ और उनके अफेयर्स के बारे में बताते हैं।

अजय देवगन :-

ajay devgan and karishma kapoor

whatsapp channel

google news

 

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन का हैं जिनके साथ एक समय पर करिश्मा की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आपको बतादें कि फ़िल्म “जिगर” के सेट पर अजय और करिश्मा की नजदीकियां बढ़ी थी और फिर बढ़ते समय के साथ दोनों के अफेयर्स की खबरें सामने आने लगी। हालांकि किसी वजह से दोनों बाद में एक दूसरे से अलग हो गए थे।

गोविंदा :-

govinda and karishma kapoor

गोविंदा और करिश्मा की रील जोड़ी बॉलीवुड की उन जोड़ियों में शुमार हैं जिनकी फिल्में बॉक्स आफिस पर आते ही हिट हो जाया करती है। 90 के दशक में करिश्मा और गोविंदा ने खूब सारी फिल्मों में एक साथ काम किया और दर्शकों ने भी उनकी जोड़ी को बेहद प्यार दिया। वही अगर खबरों की माने तो जिस वक्त दोनों का करियर उफान पर था,उसी वक़्त दोनों के अफेयर की खबरें भी काफी बढ़ने लगी थी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली थी और कुछ समय बाद इनका रिश्ता खत्म हो गया था।

सलमान खान :-

salman khan and karishma kapoor

खबरों की माने तो बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान के साथ भी करिश्मा कपूर का अफेयर था। हालांकि दोनों ने कभी भी इस बारे में कुछ नही कहा और ना ही इनके रिश्ते को लेकर कुछ ज्यादा बातें सामने आ पाई थी।

अभिषेक बच्चन :-

 

abhishek bacchan and karishma kapoor

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के रिश्ते के बारे में कौन नही जानता। एक दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद करिश्मा और अभिषेक शादी के बंधन में बंधने वाले थे। मगर किसी वजह से इनका रिश्ता टूट गया था और दोनों अलग हो गए थे।

संजय कपूर :-

sanjay kapoor and karishma kapoor

अभिषेक बच्चन के साथ रिश्ता टूटने के बाद साल 2003 में एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। मगर उनकी ये शादी सफ़ल नहीं हो पाई और ठीक 3 साल बाद यानी की साल 2016 में उन्होंने अपने पति संजय से तलाक ले लिया था।

संदीप तोषनीवाल :-

sandip toshniwala and karishma kapoor

संजय कपूर से तलाक होने के बाद साल 2018 में ये खबर आई थी कि करिश्मा बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल को डेट कर रही हैं। मगर इस मामले पर ज़्यादा बातें नहीं हुईं और आज करिश्मा अपनी ज़िंदगी अकेले ही बिता रही हैं।

Share on