Taimur Ali Khan B’day Special: 5 साल के हुए तैमूर, बेटे की परवरिश में Kareena Kapoor के इस बात पर छूट जाते हैं पसीने!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 20 दिसम्बर 2021, 10:44 पूर्वाह्न

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फेमस स्टार के किड तैमूर अली खान(Taimur Ali Khan) आज 5 साल के हो गए हैं। करीना कपूर(Kareena Kapoor) और सैफ अली खान(Saif Ali Khan) के बेटे तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं है। 5 साल की नन्ही उम्र में तैमूर की एक झलक देखने के लिए पैपराजी घंटों उनके घर के बाहर इंतजार करते हैं।

तैमूर अली खान जन्म के साथ ही सोशल मीडिया के सुपरस्टार बन गए हैं। यहीं कारण है कि करीना-सैफ कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं, कि पैपराजी के कारण उन्हें नॉर्मल चाइल्डहुड लाइफ देना काफी मुश्किल हो गया है। वहीं नन्हे तैमूर भी खुद के आगे पीछे घूमते कैमरे को देखकर समझने लगे हैं। ऐसे में अब यह कहना गलत नहीं होगा कि पैपराजी जहां एक ओर उनकी दुनिया बन गई है, तो वहीं वह भी काफी खुश अंदाज में कैमरे के सामने पोज देते नजर आते हैं।

मेरे पसीने छूट जाते हैं- करीना

हाल ही में करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि- तैमूर की परवरिश में उन्हें सबसे ज्यादा मुश्किल का सामना तब करना पड़ता है, जब खाने की बात आती है। करीना कपूर ने बताया कि- मैं प्रोटेक्टिव मदर हूं।  मैं पहली बार मां बनीं जब तैमूर पैदा हुए। वह मुझे हर दिन कुछ नया सिखाते हैं।

करीना कपूर ने इस दौरान यह भी कहा कि- तैमूर मेरे अंदर से बेस्ट के साथ-साथ सबसे बुरा लाने की क्षमता भी रखते हैं, क्योंकि कभी-कभी मैं भी उनकी हरकतों के आगे हिम्मत हार जाती हूं और मेरे पसीने छूट जाते हैं।

करीना-तैमूर का आमना-सामना

करीना कपूर ने बताया कि तैमूर के लिए खाना एक ऐसी चीज है जिस पर हम मारा आमना-सामना शुरू होता है। तैमूर अक्सर खाना सामने आने के साथ ही शुरु कर देते हैं, मुझे यह नहीं खाना, मुझे वह नहीं खाना। इसके बाद मैं हिम्मत हार जाती हूं, तब मैं उन्हें साफ कहती हूं कि- अपना पराठा खाना ही होगा इसके अलावा कोई चारा नहीं।

तैमूर के करियर पर करीना का सपना

इस दौरान करीना ने तैमूर के करियर को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने कहा वह बड़े होकर जो करना चाहे कर सकते हैं। वह जो चाहे तो शेफ बन सकते हैं या पायलट… मैं उसे खुश देखना चाहती हूं। मैं उस पर यह दबाव नहीं बनाना चाहती हैं कि- उनके पेरेंट्स सक्सेसफुल है, तो वह भी सक्सेसफुल बनें या बनने का दबाव झेलें।

About the Author :