करीना कपूर खान के लाड़ले तैमूर की नैनी की सैलरी सुन उड़ जायेंगे होश, नीतू कपूर ने किया खुलासा

Taimur Ali Khan Nanny Salary: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बड़े बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फेमस स्टार्किड्स माने जाते हैं। तैमूर अली खान के जन्म के साथ ही करीना ने जिस नैनी को तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का ख्याल रखने के लिए रखा था। वहीं नैनी अब उनके छोटे बेटे जेह अली खान (Jeh Ali Khan) का ख्याल रखती हैं। करीना ने तब से लेकर अब तक अपने बच्चों की नैनी को नहीं बदला है। ऐसे में अक्सर करीना कपूर के फैंस के मन में यह सवाल उठता है कि- आखिर उनके बच्चों की नैनी की सैलरी कितनी है।

Taimur Ali Khan Nanny

वही हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) ने रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) के मंच पर नीतू कपूर (Neetu Kapoor) से इससे जुड़ा एक सवाल पूछा। इस दौरान उन्होंने इस सवाल का जो जवाब दिया उसे सुनकर सभी चौक गए हैं और इसी के साथ करीना कपूर के बच्चों की नैनी की सैलरी सोशल मीडिया से लेकर खबरों के गलियारों तक चर्चा का विषय बन गई है।

Taimur Ali Khan Nanny

whatsapp channel

google news

 

नीतू कपूर ने झलक दिखला जा में किया बड़ा खुलासा

झलक दिखला जा सीजन 10 को माधुरी दीक्षित और करण जौहर के साथ-साथ नोरा फतेही जज कर रही है। इस शो में बतौर स्पेशल गेस्ट हाल ही में नीतू कपूर नजर आईं। नीतू कपूर को देखते ही करण जौहर ने करीना कपूर के बेटे से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछा, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Taimur Ali Khan Nanny

कितनी है तैमूर की नैनी की सैलरी

करण जौहर ने इस दौरान नीतू से एक के बाद एक कई सवाल पूछे। इस दौरान उन्होंने बातों ही बातों में उनसे पूछा कि हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या करीना कपूर खान बेटे तैमूर की नैनी को 1 करोड़ रुपए से ज्यादा सैलरी देती है। अगर ऐसा है, तो वह भी तैमूर की नैनी का काम करने के लिए तैयार है।

इस दौरान नीतू कपूर ने तुरंत कहा- मुझे क्या है वह 1 करोड़ रुपए रुपए दे या फिर 5 करोड़ रुपए… मुझे कैसे पता होगा। इसके अलावा करण ने जब पूछा कि- क्या वह सब्जी वाले से पैसे कम कराती है, तो इसके जवाब में नीतू कपूर ने कहा- ऐसा करने में बहुत मजा आता है।

Share on