ड्रग पार्टी से लेकर नेपोटिज्म तक… विवादों से रहा है करण जौहर का चोली-दामन नाता

करण जौहर (Karan Johar) बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामचीन चेहरों में से एक है। बीते कई सालों में करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कई अलग-अलग रोल अदा कर चुके हैं। वह कभी वह निर्देशक बने, तो कभी अभिनेता, कभी होस्ट तो कभी आरजे… इतना ही नहीं करण जोहर को फिल्म इंडस्ट्री का मैचमेकर भी कहा जाता है। करण जौहर ने अपने इन्हीं अलग-अलग रोल के जरिए इंडस्ट्री में वह योगदान दिया है, जिसके चलते वह हर दिल अजीज कहे जाते हैं। हालांकि यह बात अलग है कि करण जौहर को चाहने वालों की तरह ही उनके विवादों (Karan Johar Controversy) की लिस्ट भी काफी लंबी है।

Karan Johar

विवादों से है करण जौहर का चोली-दामन जैसा नाता

करण जौहर का नाम अब तक कई बार कई अलग-अलग विवादों में घिर चुका है। हाल ही में करण जौहर पर एक पाकिस्तानी सिंगर के गाने को चुराने का भी आरोप लगा था। हालंकि ये पहली बार नहीं है जब करण जौहर का नाम किसी विवाद में घिरा हो। करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री का आज जितना बड़ा नामचीन चेहरा है, उतना ही बड़ा उनके विवादों का चिट्ठा भी है। इस लिस्ट में करण जौहर पर ड्रग्स पार्टी से लेकर नेपोटिज्म तक के दाग लग चुका हैं।

Karan Johar

whatsapp channel

google news

 

करण जौहर की ड्रग्स पार्टी

बीते दिनों बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया का एक काला सच सामने आया था। इसके साथ ही यह खुलासा हुआ था कि बॉलीवुड की दुनिया में ड्रग्स पार्टी बेहद आम बात है। इस दौरान ये भी कहा गया कि बॉलीवुड में जब भी कोई आलीशान पार्टी होती है तो उसमें हर चीज मौजूद होती है। करण जौहर का नाम उस समय सबसे ज्यादा विवादों में तब घिरा, जब साल 2019 में उनकी एक पार्टी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।

हैरान करने वाली बात यह थी कि करण ने खुद इस वीडियो को शेयर किया था। इस वीडियो में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल थी। दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, विकी कौशल और मलाइका अरोड़ा जैसी बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां वीडियों में बेसूध नजर आई थी।

Karan Joharकरण जौहर का यह पोस्ट वायरल होते ही पार्टी में ड्रग्स के सेवन की खबरें भी सुर्खियां बटोरने लगी थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यह खबर टॉप ट्रेंड में रही थी कि पार्टी में मौजूद सभी लोगों ने ड्गस लिया था। इस विवाद के बाद खुद करण जौहर ने बयान दिया कि- हम सभी पार्टी में एक साथ अच्छा समय बिता रहे थे… मैंने वह वीडियो अपनी मस्ती के लिए बनाया था और अगर वहां ड्रग्स जैसा कुछ चल रहा होता, तो क्या मैं उसे सोशल मीडिया पर साझा करता। मैं इतना बेवकूफ बिल्कुल नहीं हूं।

दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड को लेकर भी हुआ विवाद

करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में महिलाओं को लेकर हार्दिक पांड्या ने एक बेहद विवादित बयान दिया था, जो इंटरनेट पर काफी लंबे समय तक चर्चाओं में छाया रहा। उनके कमेंट के बाद बीसीसीआई ने ङी उन्हें और केएल राहुल को दो एक दिवसीय मैचों के लिए प्रतिबंधित भी कर दिया था। दरअसल टॉक शो के उस इंटरव्यू के बाद करण जौहर को अंबानी खानदान की एक शादी में यह जवानी है दीवानी के गाने पर दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड पर डांस करते हुए देखा गया था। विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। इसके बाद करण जौहर का जब वीडियो वायरल हुआ तो उन्हें नेटीजंस की ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

Karan Johar

नेपोटिज्म के मुद्दे पर भी घिर चुके हैं करण जौहर

इस बात का विवाद भी कॉफी विद करण से ही शुरु हुआ था। दरअसल जब सैफ अली खान और कंगना रनौत एक साथ इस शो में पहुंचे, तो कंगना ने टॉक शो में नेपोटिज्म को लेकर एक ऐसा कमेंट किया, जो शायद सैफ और करण को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इतना ही कंगना ने सीधे तौर पर करण जोहर पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। तब से शुरू हुआ नेपोटिज्म का यह धब्बा करण जौहर के वजूद से जैसे हर बार नेपोटिज्म कॉन्ट्रोवर्सी के साथ बढ़ता ही जाता है।

Karan Johar

फवाद खान को लेकर भी विवादों में घिर चुके हैं करण जौहर

इसके अलावा करण जौहर का नाम एक बार उस समय विवादों में आया था, जब पाकिस्तान ने उरी पर अटैक किया था। इस अटैक के दौरान हमारी सेना के 19 जवान मारे गए थे। इस हमले के तुरंत बाद ही करण जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

ऐसे में करण जौहर पर यह दबाव बनाया जाने लगा कि वह फवाद के सारे सीन को दोबारा शूट करें, क्योंकि इस हमले के बाद पाकिस्तानी अभिनेता को लोग इंडस्ट्री में काम करते नहीं देखना चाहते थे। पाकिस्तान के सभी एक्टर्स पर बॉलीवुड इंडस्ट्रीने भी काम करने पर बैन लगा दिया था, लेकिन करण जौहर ने किसी की नहीं मानी और उन्होंने फवाद खान के चेहरे के साथ ही इस फिल्म को रिलीज कर दिया, जिसके बाद करण जौहर पूरे देश के निशाने पर आ गए।

Share on