Raj Kapoor Bungalow: कपूर खानदान का पुश्तैनी बंगला हुआ सेल, जाने किसने खरीदा और कितने में?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 18 फरवरी 2023, 2:55 अपराह्न

Raj Kapoor Bungalow Sold: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रड्यूसर और दिग्गज अभिनेता राज कपूर का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। राज कपूर ने हिंदी सिनेमा जगत में अपनी कई दशकों की लंबी जनी में कई अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हुए ये कैसा सफर तय किया है, जिसे आज के दौर की हर उम्र के लोग जानते और पहचानते हैं।Raj Kapoor bangal

बिक गया कपूर खानदान का पुश्तैनी बंगला

राज कपूर के साथ-साथ कपूर खानदान का नाम हमेशा बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामचीन परिवारों में से एक रहा है। कपूर खानदान के हर सदस्य का बॉलीवुड गलियारे से किसी ना किसी तरीके से नाता रहा है। फिल्मों के अलावा कपूर खानदान ने अपनी विरासत अपनी प्रॉपर्टी को लेकर भी काफी चर्चाएं बटोरी है। ऐसे में बता दें कि कुछ साल पहले ही आरके. स्टूडियो बिक गया था, वहीं अब कपूर खानदान का पुश्तैनी बंगला भी बिक गया है। ऐसे में आइए हम आपको बताएं कि कपूर खानदान के इस पुश्तैनी बंगले की डील कितने में हुई और अब यह बंगला किसका है?

Raj Kapoor Ancestral Bungalow Sold

किसने खरीदा कपूर खानदान का पुश्तैनी बंगला?

साल 2019 में एक खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। यह खबर थी बॉलीवुड इंडस्ट्री के आईकॉनिक स्टूडियो आरके स्टूडियो की, जिसे गोदरेज प्रॉपर्टीज को बेच दिया गया था, जहां पर कंपनी ने एक प्रीमियम मिक्स यूज प्रोजेक्ट ‘गोदरेज आरकेएस’ बनाया। बता दे ये इस साल बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं अब एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक राज कपूर का आलीशान बंगला भी बिक गया है, जिसमें उनके बाद उनकी पत्नी कृष्णा कपूर रहा करती थी।

Raj Kapoor Ancestral Bungalow Sold

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज कपूर का यह बंगला जिसे आरके कॉटेज के नाम से जाना जाता है, यह चेंबूर में स्थित है। इस बंगले को 100 करोड रुपए में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने अपने अधीन कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बंगले को डीड ऑफ कन्वेंस राज कपूर के बड़े बेटे रणबीर कपूर उनकी बेटी रीमा कपूर, उनकी नातिन निताशा नंदा, निखिल नंदा और उनकी बहू नीतू कपूर के साइन के साथ बेचा गया है। इन सभी के साइन के साथ ही डील पक्की हुई है।

वहीं इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि राज कपूर के इस आलीशान बंगले की जगह पर गोदरेज प्रॉपर्टीज की ओर से 500 करोड़ रुपए के हाउसिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।