Raj Kapoor Bungalow Sold: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रड्यूसर और दिग्गज अभिनेता राज कपूर का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। राज कपूर ने हिंदी सिनेमा जगत में अपनी कई दशकों की लंबी जनी में कई अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हुए ये कैसा सफर तय किया है, जिसे आज के दौर की हर उम्र के लोग जानते और पहचानते हैं।
बिक गया कपूर खानदान का पुश्तैनी बंगला
राज कपूर के साथ-साथ कपूर खानदान का नाम हमेशा बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामचीन परिवारों में से एक रहा है। कपूर खानदान के हर सदस्य का बॉलीवुड गलियारे से किसी ना किसी तरीके से नाता रहा है। फिल्मों के अलावा कपूर खानदान ने अपनी विरासत अपनी प्रॉपर्टी को लेकर भी काफी चर्चाएं बटोरी है। ऐसे में बता दें कि कुछ साल पहले ही आरके. स्टूडियो बिक गया था, वहीं अब कपूर खानदान का पुश्तैनी बंगला भी बिक गया है। ऐसे में आइए हम आपको बताएं कि कपूर खानदान के इस पुश्तैनी बंगले की डील कितने में हुई और अब यह बंगला किसका है?
किसने खरीदा कपूर खानदान का पुश्तैनी बंगला?
साल 2019 में एक खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। यह खबर थी बॉलीवुड इंडस्ट्री के आईकॉनिक स्टूडियो आरके स्टूडियो की, जिसे गोदरेज प्रॉपर्टीज को बेच दिया गया था, जहां पर कंपनी ने एक प्रीमियम मिक्स यूज प्रोजेक्ट ‘गोदरेज आरकेएस’ बनाया। बता दे ये इस साल बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं अब एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक राज कपूर का आलीशान बंगला भी बिक गया है, जिसमें उनके बाद उनकी पत्नी कृष्णा कपूर रहा करती थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज कपूर का यह बंगला जिसे आरके कॉटेज के नाम से जाना जाता है, यह चेंबूर में स्थित है। इस बंगले को 100 करोड रुपए में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने अपने अधीन कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बंगले को डीड ऑफ कन्वेंस राज कपूर के बड़े बेटे रणबीर कपूर उनकी बेटी रीमा कपूर, उनकी नातिन निताशा नंदा, निखिल नंदा और उनकी बहू नीतू कपूर के साइन के साथ बेचा गया है। इन सभी के साइन के साथ ही डील पक्की हुई है।
वहीं इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि राज कपूर के इस आलीशान बंगले की जगह पर गोदरेज प्रॉपर्टीज की ओर से 500 करोड़ रुपए के हाउसिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी।