Kapil Sharma: कपिल शर्मा पर दर्ज हुआ केस, विदेश में ऐसी हरकत कर बुरे फंसे एक्टर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 03 जुलाई 2022, 6:18 अपराह्न

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Comedian Kapil Sharma) का हर अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) जब भी स्टेज पर आते हैं तो हर किसी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं। यही वजह है कि कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) की पॉपुलरिटी देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। वही अब कपिल शर्मा से जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक एक बार फिर कपिल बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कपिल शर्मा पर एक केस (Case Filed Against Kapil Sharma) भी दर्ज हो गया है और इसमें कपिल पर कई गंभीर आरोप लगे हैं।

Case Filed Against Kapil Sharma

कपिल के खिलाफ अमेरिका में दर्ज हुआ केस

हर किसी को अपनी कॉमिक टाइमिंग से दीवाना बना देने वाले कपिल शर्मा का कॉन्ट्रोवर्सी से काफी पुराना नाता है। कपिल शर्मा हर थोड़े समय बाद एक नई कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार होते नजर आते हैं। वही अब कपिल शर्मा पर एक नया केस दर्ज हो गया है। दरअसल कपिल शर्मा अपने कुछ दोस्तों के साथ कनाडा में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ। शिकायत के मुताबिक उत्तरी अमेरिका में कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के चलते उन पर मामला दर्ज हुआ है। हालांकि यह मामला नया नहींस बल्कि 7 साल पुराना यानी साल 2015 का है।

Case Filed Against Kapil Sharma

क्या है कपिल शर्मा का साल 2015 का मामला

मीडिया रिपोर्ट की माने तो साई यूएसए आईएनसी ने कपिल शर्मा के खिलाफ साल 2015 में उत्तरी अमेरिका टूर के दौरान एक केस दर्ज किया था। इस दौरान कॉन्ट्रेकट का उल्लंघन करने के चलते उन पर यह मुकदमा दायर हुआ था। अमेरिका में शो करने वाले जाने-माने प्रमोटर अमित जेटली के मुताबिक यह मामला 6 इवेंट का है, जिसके लिए कपिल शर्मा को साल 2015 में उत्तरी अमेरिका में साइन किया गया था और पूरी पेमेंट भी कई गई थी। जेटली का आरोप है कि उन्होंने उन 6 शहरों में से 1 में भी परफॉर्म नहीं किया था।

Case Filed Against Kapil Sharma

कपिल ने अब तक नहीं लौटाया पैसा

दर्ज मामले के मुताबिक कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शो ना करने के बाद उन्हें पैसा लौटाने का वादा किया था, लेकिन अब तक उन्होंने पैसे नहीं लौटाए हैं। उन्होंने अब तक उनकी किसी बात का रिस्पांस भी नहीं किया है। स्कूल जाने से पहले जेटली ने कई बार बातचीत के जरिए इस मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन कपिल या उनकी टीम की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क कोर्ट में कपिल के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।