Kapil Sharma Honeymoon Story: कॉमेडी की दुनिया में कपिल शर्मा ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। कपिल शर्मा अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से लोगों का मनोरंजन करते रहते हैं। उनके इस शो मे बड़े-बड़े सेलेब्रिटी अपने फिल्म का प्रोमोशन करने आते रहते हैं।इसी कड़ी मे हाल के उनके शो में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे।

इन दोनों से बातचीत के दौरान कपिल शर्मा ने भी अपने कुछ सीक्रेट राज खोल दिये। कपिल शर्मा ने एक बड़ा राज शेयर करते हुए बताया कि वो अपने पत्नी सहित 36 और लोगो के साथ हनीमून पर गए थे। पूरी बात बताते हुए कहा की जब वह अपने पत्नी गिन्नी के साथ हनीमून पर गए तो उनके साथ सिर्फ उनकी पत्नी गिन्नी ही नहीं थी बल्कि परिवार के 35 लोग भी साथ मे थे।

37 लोगो के साथ कपिल हनीमून पर गए
आगे कपिल शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को मेरा और गिन्नी का रिसेप्शन था। इसके बाद हम दोनों हनीमून के लिए जाने वाले थे। पर हमारे साथ गिन्नी की बहन, बहन की सास, मेरी बहनें और मम्मी सब साथ चल दिए। इटली में हम दोनों के साथ मेरे हमारे परिवार के 35 और लोग भी हनीमून मना रहे थे। टोटल लोगों की संख्या 37 थी।

इन महीने के बाद बंद हो रहा ‘द कपिल शर्मा शो’
इसके बाद कपिल शर्मा ने कहा कि देखा जाए तो हम दोनों ने अपना हनीमून वापस मुंबई में ही सही तरीके से मनाया। कपिल शर्मा के इस खुलासे के बाद सभी ने जोरदार ठहाका लगाया। कियारा आडवाणी और कार्तिक भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाए। आपको बता दें कि कपिल शर्मा का शो इस महीने के अंत तक बंद हो जाएगा। जुलाई महीने में कपिल यूएस टूर पर जा रहे हैं।