मशहूर एक्टर का निधन, 150 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं काम, इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम

मशहूर कन्नड़ अभिनेता कलातपस्वी राजेश (Kannada Actor Rajesh Dies) का शनिवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। वह किडनी, सांस सहित उम्र संबंधित कई बीमारियों से जूझ रहे थे। 9 फरवरी को उन्हें इन्हीं समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया।

Kannada Actor Rajesh

एक और अभिनेता का निधन

89 साल के राजेश का अंतिम संस्कार आज शाम तक किया जाएगा। 1960 के दशक से शुरू हुआ उनका अभिनय सफर काफी लंबा चला। इस दौरान उन्होंने करीबन 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। अपने अभिनय सफर के दौरान उन्होंने कई ऐसी दमदार फिल्में की, जिनकी छाप दशकों तक लोगों के जहन में जिंदा रहेगी।

Kannada Actor Rajesh

whatsapp channel

google news

 

कलातपस्वी राजेश के निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता श्री राजेश के निधन की खबर बेहद दर्दनाक है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दर्द को सहने की शक्ति दें।

Kannada Actor Rajesh

बता दे राजेश का जन्म बेंगलुरु में हुआ था। उनका असली नाम मुन्नी चौडप्पा था, जबकि उनका स्टेज पर नाम विद्यासागर था। हालांकि उन्हें राजेश नाम से दुनिया भर में पहचाना जाता था। उनके माता-पिता को शुरू से उनका ड्रामा थिएटर में काम करना पसंद नहीं था। अपने माता पिता के खिलाफ जाकर उन्होंने अपनी पसंद से थिएटर में काम करना शुरू किया और अपने अभिनय सफर की शुरुआत की। 45 साल के अपने करियर में उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

Share on