Thursday, June 1, 2023

मनाली में 30 करोड़ के आलीशान बंगले में रहती हैं ‘पंगा गर्ल’ कंगना, आइए देखते हैं झलकियाँ

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत आजकल सुर्खियों में है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बाद बॉलीवुड पर उन्होंने कंगना ने गंभीर आरोप लगाए। यहां तक कि पंगा गर्ल ने महाराष्ट्र सरकार को भी घेरे में ले लिया। महाराष्ट्र सरकार और कंगना रनौत के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि BMC के 1 दिन के नोटिस पर मुंबई उस स्थित उनका आलीशान ऑफिस बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया। वहीं कंगना ने कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को गलत बताया था। इसके बाद उन्होंने पंजाब के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ से पंगा लिया। फिलहाल कंगना रनौत अभी मनाली में रह रही है।

पहाड़ी झलक मिलती है कंगना के बंगले में

कंगना रनौत का बंगला हिमाचल प्रदेश के मनाली में है आपको बता दें कि मनाली कंगना का गृह नगर है। उनके इस आलीशान घर के इंटीरियर पर खास ध्यान दिया गया है। एक्ट्रेस के इस खूबसूरत बंगले की खूबसूरती और बढ़ा देते हैं पहाड़ों की सुंदरता। इस बंगले की सजावट के लिए भारत के कई राज्यों से समान मंगवाए गए हैं।

बंगले में जिम के साथ है 8 बेडरूम

कंगना के इस बंगले में कुल 8 बेडरूम है। इसके साथ ही उन्होंने बंगले में जिम और योगा रूम भी विशेष रूप से बनवाया है। जिसे खूबसूरती से डिजाइन कराया गया है। उनके कमरे में आर्म चेयर और जयपुर से लाए गए Rugs कारपेट है।

30 करोड़ है बंगले की कीमत

कंगना की फिल्म क्वीन की सफलता के बाद उन्होंने सोचा था कि वह मनाली में एक आलीशान बंगला बनाएगी। मनाली में उन्होंने अपने सपनों का घर बनवाया जहां पर उन्होंने साल 2018 में न्यू ईयर के मौके पर गृह प्रवेश किया था। कंगना ने इस जमीन को 10 करोड़ में खरीदी थी। कंगना का यह घर कुल 30 करोड रुपए में बनकर तैयार हुआ है।

whatsapp-group

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,790FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles