कंगना रनौत ने अपने रियलिटी शो ‘लॉक अप’ का किया आगाज, रूल लिए हवलदारनी दिखी एक्ट्रेस; video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 12 फरवरी 2022, 3:56 अपराह्न

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपने अपकमिंग रियलिटी शो को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना ने इस बार लोगों को एंटरटेन करने का एक अलग ही तिकड़म बिठाया है, जहां कंगना इस बार 16 सेलिब्रिटीज पर अपने अत्याचार का हंटर चलाती नजर आएंगी। उनके शो का टीजर भी लॉन्च (Kanagana Ranaut Reality Show) हो चुका है।

Kangana Ranaut Reailty Show Lock UPP

रिलीज हुआ लॉक अप का ट्रेलर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस रियलिटी शो के जरिए डिजिटल दुनिया में कदम रखने वाली है। कंगना के इस रियलिटी शो का नाम लॉक अप (Lock UPP) है। इस शो को कंगना खुद होस्ट करती दिखाई देंगी। वहीं मेकर्स ने हाल ही में शो का पोस्टर रिलीज कर कंगना के धाकड़ अंदाज़ का पहला जलवा दिखाया है।

कंगना के लॉक अप रियालिटी शो का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 27 फरवरी से ये रियालिटी शो एमएक्स प्लेयर पर और ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित किया जाएगा। शो में कंगना अपने बेबाक अंदाज के साथ लोगों को एंटरटेन करती दिखाई देंगी। वही अपनी रियलिटी शो को लेकर कंगना ने साफ कह दिया है कि- यह जेल उनकी होगी और यहां नियम भी उनके होंगे। शो का ट्रेलर 16 फरवरी को रिलीज होगा।

Kangana Ranaut And Ekta Kapoor

कंगना मचायेंगी ओटीटी पर हंगामा

वही कंगना रनौत ने अपने इस टीजर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें क्वीन बोल्ड अंदाज के साथ अपनी तीखी चाल में नजर आई है। उनके टीजर को देखकर साफ लग रहा है कि यह काफी धांसू होने वाला है। वीडियो की शुरुआत कंगना से होती है, जिसमें वह सिमरी ड्रेस में नजर आती है।

इसके बाद कंगना वीडियो में कहती है इस दुनिया में दो टाइप के लोग होते हैं- एक जो मुझे पसंद करते हैं और दूसरे जो बी ग्रेड स्ट्रगलर…जो मेरी बुराई कर के न्यूज़ में रहते हैं, जिन्होंने मेरी आवाज को दबाने के लिए f.i.r. किए और नेपोटिज्म का फार्मूला भी लगाया। मेरी लाइफ को 24 घंटे सातों दिन रियेलटी शो बना कर रख दिया, लेकिन अब मेरी बारी है…मैं ला रही हूं अब तक का बिगेस्ट रियलिटी शो माय जेल माय रूल्स और मेरे कैद में होंगे 16 कंट्रोवर्शियल सेलेब्स, जिनके साथ वही होगा जो मैं चाहती हूं। आखिर में वह कहती है कि यहां बाप के पैसों से भी बेल नहीं मिलेगी।

Kangana Ranaut Reality Show

वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन से सब को हिला दिया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा- मेरी जेल ऐसी है… ना चलेगी भाईगिरी ना पाप का पैसा…

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।