CM योगी आदित्यनाथ से कंगना रनौत ने की मुलाकात, क्या राजनीति में होने वाली है क्वीन की एंट्री?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 02 मई 2022, 10:13 पूर्वाह्न

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसे लेकर खबरों का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल कंगना रनौत ने अपने लेटेस्ट पोस्ट (Kangana Ranaut Latest Post) में जो तस्वीरें शेयर की है इसमें वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खास मुलाकात (Kangana Ranaut And CM Yogi Adityanath Meeting) करती नजर आ रही हैं। ऐसे में कंगना रनौत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात (Kangana Ranaut And CM Yogi Photos) की इन तस्वीरों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Kangana Ranaut And CM Yogi

कंगना ने की सीएम योगी से मुलाकात

मालूम हो कि कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यह मुलाकात उनके लखनऊ वाले आवास पर जाकर की है। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। हर जगह इन तस्वीरों को उनके फैंस शेयर कर रहे हैं और साथ ही कंगना के पोस्ट पर भी जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कंगना सभी तस्वीरों में मुस्कुराती हुई नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Dhaakad (@kanganaranaut)

बता दे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद कंगना रनौत ने इन तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान कंगना रनौत ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हाल ही में हुए चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद आज मुझे महाराज योगी आदित्यनाथ जी, से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह एक अद्भुत शाम थी। महाराज जी की करुणा, चिंता और जुड़ाव की गहरी भावना मुझे हमेशा आश्चर्यचकित करती है। मैं खुद को सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं।

Kangana Ranaut And CM Yogi

बता दे इन तस्वीरों में कंगना रनौत पिंक कलर की साड़ी के ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है। ऑल ओवर कंगना रनौत ने काफी सिंपल लुक के साथ पतला सा नेकलेस और कान में छोटे से रिंग पहने हैं। कंगना गजब की सुंदर लग रही है।

Kangana Ranaut  And CM Yogi

धाकड़ में मचाने वाली है धमाल

बता दें हाल ही में कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म धाकड़ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसके ट्रेलर से ही साफ झलक रहा है कि कंगना रनौत इसमें काफी धाकड़ अंदाज में नजर आने वाली है। कंगना के इस ट्रेलर को फैंस से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दे इस फिल्म में कंगना के साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता में रोल में नजर आएंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।