कंगना हो सकती है कंगाल! सारी दौलत लगा कर बनाई ये फिल्म, नहीं चली तो आ जाएगी रोड पर !

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 21 जनवरी 2023, 5:41 अपराह्न

Kangana Ranaut Interview: कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन मानी जाती है। कंगना ने अपने दमदार अभिनय के चलते लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। कंगना की खूबसूरती से लेकर उनके जबरदस्त अभिनय की ही देन है कि उन्हें अब तक इंडस्ट्री के कई बड़े पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। हाल फिलहाल कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी (Kangana Ranaut Film Emergency) में जुटी हुई है। बता दे इस फिल्म में कंगना देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। खास बात यह है कि कंगना ने अपनी इस फिल्म को बनाने में कास्ट से लेकर फिल्म शूटिंग लोकेशन की रेकी करने तक न सिर्फ कड़ी मेहनत की है, बल्कि पानी की तरह पैसा भी बहाया है। इस बात का खुलासा खुद कंगना रनौत ने हाल ही में किया है।

Kangana Ranaut Film Emergency

इमरजेंसी फिल्म को लेकर कंगना रनौत का बड़ा खुलासा

हाल ही में कंगना रनौत ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की। इस दौरान इस तस्वीर के साथ कंगना रनौत ने एक लंबा-चौड़ा इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसे चौका देने वाले खुलासे किए, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। कंगना रनौत के इस खुलासे पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी रिएक्ट किया है। इस दौरान कंगना रनौत ने अपनी इस पोस्ट में बताया है कि उन्होंने इमरजेंसी फिल्म के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी भी गिरवी रख दी है।

Kangana Ranaut Film Emergency

वायरल हुआ कंगना रनौत का पोस्ट

बता दे कंगना रनौत इमरजेंसी फिल्म की सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं है, बल्कि डायरेक्टर भी है। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर इमरजेंसी की शूटिंग की जानकारी देते हुए कुछ तस्वीरों को साझा किया है। इन फोटोस में कंगना रनौत अपनी टीम के साथ बैठी हुई नजर आ रही है। इस दौरान कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी की तरह हेयर स्टाइल और कॉस्ट्यूम पहने हुए है। कंगना इन तस्वीरों में माइक्रोफोन पर बोलती हुई नजर आ रही है।

फिल्म के लिए गिरवी रखी प्रॉपर्टी

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में यह खुलासा किया है कि एक एक्टर के तौर पर इमरजेंसी रैप-अप मेरी लाइफ का अत्याधिक गौरवशाली फेस पूरा हो गया है। ऐसा लग रहा है मैंने इसे आराम से पार कर लिया, लेकिन सच्चाई इससे बहुत अलग है। अपनी सारी संपत्ति गिरवी रखने से लेकर अपने शेड्यूल के दौरान डेंगू हो जाने तक… लो-ब्लड सेल काउंट के बावजूद मैंने शूटिंग की है। एक इंसान के तौर पर मेरे चरित्र की गंभीर परीक्षा हुई। मैं सोशल मीडिया पर अपनी फीलिंग शेयर करती रहती हूं, लेकिन ईमानदारी से बताऊं तो मैंने यह सब शेयर नहीं किया… क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि जो लोग मेरी परवाह करते हैं, उन्हें चिंता हो और जो लोग मुझे गिरते हुए देखना चाहते हैं… मैं उन्हें अपने दर्द का सुख नहीं देना चाहती थी।

Kangana Ranaut Film Emergency

इसके साथ ही कंगना रनौत ने अपनी इस पोस्ट में और भी कई इमोशनल बातें लिखी हैं कंगना रनौत ने लिखा- ‘साथ ही मैं ये भी शेयर करना चाहती हूं, कि अगर आपको लगता है कि अपने सपनों के लिए हार्डवर्क करना ही अधिक हैं, तो बता दूं कि दोबारा सोचिए…. क्योंकि ये सच नहीं है. आपको जो दिया गया है उसके लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए… साथ ही अगर आप काबिल हैं तो आपकी झमता से परे जाकर आपका टेस्ट हो है है और आपको टूटना नहीं चाहिए… बस मेहनत करते रहिये.. इसके साथ ही कंगना ने आगे लिखा- मेरे साथ देने के लिए मेरी जबरदस्त टैलेंटेड टीम का शुक्रिया…

Kangana Ranaut Film Emergency

कंगना के पोस्ट पर इमोशनल हुए अनुपम खेर

बता दे कंगना रनौत ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर अपना यह पोस्ट साझा किया इस पर कई लोगों ने रिएक्शन दिए। वहीं कंगना के इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी रिएक्ट किया है। अनुपम खेर ने लिखा- “डियरेस्ट कंगना, आपका नोट मेरे दिल को छू गया। मेरे दादाजी ने मेरे फिल्मों में आने से पहले तकलीफों के दिनों में एक बार मुझे खत लिखा था- भीगा हुआ आदमी बारिश से नहीं डरता… आप चलते रहो… आपकी ईमानदारी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा प्यार और दुआ”

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।