रियल लाइफ मे भी क्वीन की तरह रहती है कंगना, मुंबई वाले घर की तस्वीरें देख हो जाएगा यकीन

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 27 अप्रैल 2021, 4:42 अपराह्न

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत आये दिन अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जब से बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत गुजरे हैं तबसे कंगना लगातार बॉलीवुड पर तंज कसती और उनकी पोल खोलती नजर आती हैं। हालांकि कई बार कंगना को अपने उल्टे सीधे बयानों के कारण ट्रॉल्लिंग का सामना भी करना पड़ा हैं। लेकिन उन्होंने कभी खुद को कमजोर होने नही दिया। खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ कंगना बेहद निडर भी हैं और इस बात का प्रमाण उन्होंने तब दिया जब वो महारास्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को सुशांत केस में लताड़ती नजर आई थी।

कंगना रनौत हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं अब चाहे वो किसी तरह का विवादित बयान हो या फिर फिल्में। कंगना आज बिना किसी सपोर्ट और गॉडफादर के बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। बात करें अगर अवार्ड्स की तो कंगना को चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार से समान्नित भी किया जा चुका है।

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली कंगना जितनी खूबसूरत खुद हैं उतना ही खूबसूरत उनका आशियाना भी है। मनाली के साथ साथ कंगना का मुम्बई वाला घर भी बेहद खूबसूरत हैं। तो चलिए आज हम आपको कंगना के आलीशान घर के बारे में बताते है जिसे देखने के बाद किसी का भी मुंह खुला का खुला ही रह जायेगा।

हिमाचल प्रदेश के मनाली के अलावा कंगना ने मुम्बई में भी खुद का एक घर खरीद रखा हैं। 5 बीएचके का उनका यह फ्लैट बहुत ही सुंदर हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले कंगना ने अपने घर पर फ़िल्म तेजस की टीम को बुलाया था और उसी वक़्त उनके घर की कुछ तस्वीरें मीडिया के सामने आई थी।

कंगना ने अपने घर को इतने सुंदर तरीके से सजाया है कि जो भी लोग उसे देखते है वह दीवाने हो जाते हैं। अपने मुम्बई वाले घर को हिमाचल का टच देने के लिए कंगना ने अपने आलीशान घर पर लकड़ी का फ्लोर लगवाया हैं। इसके अलावा उनके घर पर अलग रंगों के टाइल्स और बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं।

बात करें अगर अभिनेत्री के घर के डाइनिंग एरिया की तो कंगना के घर में एक बेहद शानदार डाइनिंग टेबल हैं जिसमे करीब एक साथ 14 लोग बैठ सकते हैं। कंगना का अपने घर हिमाचल को लेकर लगाव तो जगजाहिर है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह हमेशा से यह चाहती थी कि उनका मुम्बई वाला घर उनकी दादी माँ के घर की तरह ही दिखे जिसमे पुरानी चीजे और लकड़ियों से सजावट की गई हो।

रंगों से प्यार करने वाली कंगना रनौत ने अपने घर में अलग अलग रंगों के सौफे लगाए हुए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपमी ड्राइंग रूम को भी बेहद खूबसूरती से सजा रखा हैं।कंगना को पुरानी चीजों का खास क्रेज हैं इसलिए उन्होंने अपने घर में पुरानी चीजों का खास कलेक्शन रखा हैं। वही कंगना के इस घर को डिज़ाइन डायरेक्टर विकास बहल की पत्नी ऋचा बहल ने किया हैं। ऋचा बहल एक बहुत मशहूर इंटीरियर डिज़ाइनर हैं और उन्होंने ही कंगना के इस घर का इंटीरियर डिज़ाइन किया हैं। उनके घर की हर एक चीजें बेहद यूनिक और अलग हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।