Kamal Haasan : साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपने अभिनय से लाखों-करोड़ों लोगों को अपना मुरीद बनाने वाले कमल हसन (Kamal Hasan) का जन्म 7 नवंबर 1954 को हुआ था। कमल हासन ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी। उन्हें साउथ का सुपरस्टार भी कहा जाता है। हिंदी फिल्मों में भी उनकी धाक काफी ज्यादा रही है। कमल हसन एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ एक जबरदस्त निर्देशक, स्क्रीन्राइटर, प्लेबैक सिंगर और प्रोड्यूसर भी है। कमल हासन ने बाल कलाकार के तौर पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि बाद में उनका यह सफर उनके बढ़ती उम्र के साथ ऊंचाइयों के मुकाम पर पहुंचा।
अफेयर्स के चलते काफी सुर्खियों में रहे कमल हसन
कमल हसन ने साल 1975 में अपूर्वा रागांगल से डेब्यू किया था। कमल हसन अपनी फिल्मों और अभिनय के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खासा चर्चा में रहे हैं। दरअसल उनके लव अफेयर के चर्चे साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक फेमस रहे है। खास बात यह थी कि कमल हसन ने अपनी जिंदगी में दो बार शादी की, तीन बार उनके लव अफेयर्स भी रहें… लेकिन इसके बावजूद भी आज वह सिंगल है। कमल हसन की दोनों शादियां असफल रही और यही वजह रही कि उन्होंने दोनों बार तलाक ले लिया।
कमल हसन ने वाणी सिटी की पहली शादी
साउथ सुपरस्टार कमल हसन की जिंदगी में 5 महिलाओं ने एंट्री की। कमल साल 1970 के दशक में एक्ट्रेस श्रीविद्या के साथ कुछ फिल्मों में नजर आये। इस दौरान दोनों के लव अफेयर के चर्चे भी काफी सुर्खियों में छाए। हालांकि इन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। इसके बाद कमल हासन ने साल 1920 में वाणी गणपति से शादी की। कमल हसन और वाणी का रिश्ता 10 सालों तक रहा।
सारिका से की थी कमल ने दूसरी शादी
वाणी से अलग होने के बाद कमल हासन की जिंदगी में एक्ट्रेस सारिका की एंट्री हुई। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कमल हासन और सारिका की शादी से पहले ही उनकी बेटी श्रुति हसन का जन्म हो गया था। श्रुति हसन के जन्म के बाद दोनों ने शादी की। इसके बाद कमल हासन और सारिका के घर उनकी दूसरी बेटी अक्षरा का जन्म हुआ। कमल हासन और सारिका का रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला और साल 2004 में दोनों आपसी रजामंदी से अलग हो गए।
खुद से आधी उम्र की लड़कियों को कर चुके हैं डेट
शादी के अलावा कमल हासन अपने अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। दरअसल कमल हसन का नाम उस समय सबसे ज्यादा तब सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने अपने से 22 साल छोटी एक्ट्रेस सिमरन बग्गा को डेट किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिमरन बग्गा ने अपने एक दोस्त के साथ शादी कर ली, जिसके बाद दोनों का यह रिश्ता खत्म हो गया। सिर्फ 22 साल छोटी ही नहीं, बल्कि कमल हसन खुद से 13 साल छोटी एक्ट्रेस गौतमी के साथ भी लव-अफेयर के चलते सुर्खियों में आ चुके हैं। इतना ही नहीं दोनों लिव-इन में भी रहे, लेकिन साल 2016 में अलग हो गए।