जब Ajay Devgan ने हनीमून बीच में छोड़ Kajol से कहा- बस ‘मैं थक चुका हूं’…

अजय देवगन (Ajay Devgan) और काजोल (Kajol) की जोड़ी बॉलीवुड के पावर कपल के तौर पर गिनी जाती है। अजय देवगन और काजोल की जोड़ी (Ajay Devgan And Kajol Movies) को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों ने साल 1999 में 24 फरवरी को अचानक शादी कर ली थी। बड़ी बात यह थी कि दोनों ने इस शादी को मीडिया से छुपाने के लिए लंबा तिकड़म बिठाया था। एक दौर था कि अजय देवगन बॉलीवुड के शर्मीले हीरो कहे जाते थे, लेकिन अगर अजय देवगन की जिंदगी के राज खुले तो हर किसी को उनके कारनामे सुनकर हैरानी होगी। एक किस्सा उनके हनीमून ट्रिप का भी है, जब उन्होंने अचानक हनीमून (Ajay Devgan And Kajol Honeymoon) छोड़ कर घर वापस आने का फैसला कर लिया।

काजोल और अजय की प्रेम कहानी 

अजय देवगन और काजोल की हनीमून किस्से का खुलासा द कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) के सेट पर हुआ था। अजय देवगन और काजोल की प्रेम कहानी फिल्म हलचल के सेट से शुरू हुई थी। काजोल हमेशा से अपने बड़बोले पन के लिए जानी जाती है और अजय देवगन को हर कोई उनके शांत स्वभाव के लिए जानता है। अजय देवगन को कब बड़बोली काजोल भा गई इस बात का अंदाजा उन्हें भी नहीं लगा। इस फिल्म के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ, लेकिन किसी ने इजहार नहीं किया।

whatsapp channel

google news

 

काजोल ने अपनी और अजय की मुलाकात को लेकर बताया कि- मैं शार्ट के लिए रेडी हो रही थी, मैंने पूछा कि मेरा हीरो कहा है? किसी ने अजय की तरफ इशारा किया। वह कोने में चुपचाप से इंसान की तरह बैठे हुए थे। मिलने से 10 मिनट पहले तक मैं अजय के बारे में बीचिंग कर रही थी। फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और बातों का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। इस बीच ना अजय ने काजल को प्रपोज किया, ना काजोल ने अजय को…दोनों बस यूं ही एक-दूसरे की आंखों की भाषा समझने लगे।

अजय-काजोल ने छुपकर की थी शादी

काजोल ने आगे कहा- हम दोनों अक्सर डिनर के लिए जाते थे। अजय जुहू में रहते थे और मैं साउथ मुंबई में… इसलिए हमारा ज्यादातर समय कार में ही बीतता था। मेरे दोस्तों ने अजय को लेकर मुझे कई बार वॉर्न भी किया था। उनकी छवि बाकियों के साथ कुछ और थी, लेकिन अजय मेरे लिए बेहद अलग इंसान थे। काजोल ने बताया कि- मैंने और अजय ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया और फिर काजोल ने उस वक्त अजय से शादी की जब उनका करियर अपने चरम पर था। करियर से ज्यादा काजोल ने अपने प्यार को अहमियत देते हुए 24 फरवरी 1999 को अजय से मराठी रीति रिवाज से शादी कर ली।

2 महीने के हनीमून से थक गए अजय

इतना ही नहीं खुद अजय ने भी इस बात का खुलासा किया था कि- उन्होंने आज तक कभी काजोल को प्रपोज नहीं किया, क्योंकि उन्हें लगा कि उन्हें इसकी कभी जरूरत ही नहीं थी। काजोल खुद से ही शादी करने के लिए राजी हो गई थी। मगर शादी के बाद जब दोनों हनीमून के लिए रवाना हुए, तो काजोल ने एक शर्त रख दी थी। काजोल ने बताया कि- हम 2 महीने के हनीमून पर जाएंगे।

इस दौरान काजोल ने शर्त में बताया कि- हम ऑस्ट्रेलिया, लॉस वेगास और दूसरी जगह होते हुए 40 दिन बाद जब ग्रीस पहुंचे, तब अजय बिल्कुल थक चुके थे। एक सुबह जब उठे और बोले- मुझे बुखार आ रहा है और तेज सर दर्द हो रहा है। मैंने कहा कि- मैं आपको दवाइयां दे देती हूं, लेकिन अजय बार-बार यही कहते रहे कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। फिर मैंने पूछा- मैं क्या करूं यह बताओ? तो उन्होंने कहा कि- घर चलो।

इसके बाद काजोल ने बताया कि, मैंने पूछा- सिर दर्द के लिए घर वापस चले? तो उन्होंने कहा- मैं बहुत थक चुका हूं, बस घर चलो। ऐसे में हम अपना हनीमून छोड़ बीच में ही मुंबई वापस आ गए।

अजय देवगन और काजोल की जोड़ी कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुकी है। गुंडाराज, इश्क, प्यार तो होना ही था, दिल क्या करे, यू मी और हम और राजू चाचा दोनों की सुपरहिट फिल्में है। काजोल और अजय के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम न्यासा देवगन और बेटे का नाम युग देवगन है।

Share on