इस फिल्म में खलनायिका का रोल कर काजोल ने उड़ा दिए थे सबके होश, इनके साथ हमेशा हिट रही जोड़ी

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा काजोल आज किसी पहचान की मोहताज नही हैं। एक फिल्मी खानदान में जन्म लेने के बावजूद काजोल ने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह पर्दे पर हर तरह के रोल को बखूबी निभाती हैं फिर चाहे वो कोई गंभीर किरदार हो या फिर कोई चुलबुला किरदार। काजोल ने अपने जबरदस्त अभिनय से हर किसी का दिल जीता है। साल 1974 में 5 अगस्त को मूल रूप से मुंबई में जन्मी काजोल आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस खास मौके पर आज हम आपको अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

असल जिंदगी में बेहद मस्तीखोर हैं काजोल :-

अपने दमदार अभिनय के लिए काजोल ने जीता था अवार्ड, अजय देवगन नही बल्कि इस एक्टर के साथ हमेशा हिट रही जोड़ी

फ़िल्म “बेखुदी” से अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात करने वाली काजोल असल जिंदगी में बेहद मस्तीखोर हैं। उन्होंने अबतक बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले और तान्हाजी सहित कई शानदार फिल्मों में काम कर दर्शकों को अपना दीवाना बनाया हैं।

शाहरुख और काजोल की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई :-

अपने दमदार अभिनय के लिए काजोल ने जीता था अवार्ड, अजय देवगन नही बल्कि इस एक्टर के साथ हमेशा हिट रही जोड़ी

वैसे तो काजोल ने अबतक बहुत सारे हीरो के साथ काम किया है मगर उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा शाहरुख खान के साथ लोगों को पंसद आई। दोनों ने एक साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया हैं। बता दें कि शाहरुख और काजोल ने ‘बाजीगर’, ‘डीडीएलजे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘माई नेम इज खान’, ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है और खास बात ये है कि उनकी ये सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है।

पहली बार में अजय को बिल्कुल पसंद नही आई थीं काजोल :-

अपने दमदार अभिनय के लिए काजोल ने जीता था अवार्ड, अजय देवगन नही बल्कि इस एक्टर के साथ हमेशा हिट रही जोड़ी

शाहरुख खान ने अलावा काजोल और अजय देवगन की जोड़ी को भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। एक तरफ जहां अजय देवगन बेहद गंभीर स्वभाव के हैं तो वही दूसरी और काजोल हमेशा मस्ती के मूड में रहती हैं। शायद यही वजह है कि दोनों असल जिंदगी में एक दूसरे को इतने पसंद आये की दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया।

whatsapp channel

google news

 
Kajol won the award for her strong acting, not Ajay Devgan but always a hit pair with this actor

हालांकि कहा जाता है कि जब अजय देवगन ने पहली बार काजोल को देखा था तो उन्हें वह बिल्कुल पसंद नही आई थीं। मगर उनके चुलबुलेपन पर अजय फिदा होते चले गए। वही काजोल को भी टॉल डार्क रफ-टफ लड़के पसंद थे। तो ऐसे में अजय और काजोल को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।

कई अवार्ड्स को अपने नाम कर चुकी हैं काजोल :-

अपने दमदार अभिनय के लिए काजोल ने जीता था अवार्ड, अजय देवगन नही बल्कि इस एक्टर के साथ हमेशा हिट रही जोड़ी

बात करें अगर एक्टिंग की तो काजोल ने हमेशा ही अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। मगर फ़िल्म “गुप्त” में काजोल ने नकारात्मक किरदार निभाकर लोगों के होश उड़ा दिए थे। यही नही इस फ़िल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भी मिला था। इसके अलावा काजोल ने फ़िल्म ‘माई नेम इज खान’ में गंभीर रोल अदा कर ये साबित कर दिया था कि वह किसी भी रोल को बखूबी निभा सकती हैं। बता दें कि हिंदी फिल्मों के अलावा काजोल ने तमिल फिल्म ‘मिनसारा काँनवू’ में प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी के साथ काम किया है. सिनेमा जगत में अपना खास योगदान देने के लिए काजोल को कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। 

बढ़ते वक़्त के साथ अपने रोल को लेकर काफी चुनिंदा हो चुकी हैं एक्ट्रेस :-

अपने दमदार अभिनय के लिए काजोल ने जीता था अवार्ड, अजय देवगन नही बल्कि इस एक्टर के साथ हमेशा हिट रही जोड़ी

बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि काजोल का सिंगापुर के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू भी लगा है। हालांकि बढ़ते वक़्त के साथ काजोल अब अपने किरदार को लेकर काफी सीरियस हो चुकी हैं और बेहद चुनिंदा किरदार ही निभाती हैं। उन्होंने त्रिभंगा और तान्हाजी जैसी फिल्मों में भी दमदार एक्टिंग कर एक बार फिर से लोगों का दिल जीत लिया। वैसे आपको बतादें कि काजोल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन अपनी नई नई तस्वीरें लोगों से साझा करती रहती हैं जिसे उनके फैन्स भी खूब पसंद करते हैं।

Share on